सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   crime news

Saharanpur News: रास्ता रोककर युवक पर धारदार हथियारों से हमला

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
crime news
विज्ञापन
सहारनपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र में रास्ता रोककर एक युवक पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। घायल अवस्था में युवक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
Trending Videos

दिल्ली रोड पर महादेव कॉलोनी निवासी मदन कुमार ने तहरीर देकर बताया कि ड्राइवर का काम करते हैं। 12 मार्च को उनका बेटा अमन ट्यूशन पढ़कर नवादा रोड से अपने घर महादेव कॉलोनी लौट रहा था। आरोप है कि कोरी माजरा स्थित भूमिया खेड़ा के पास बेटे को आशीष, शिवम शर्मा, रोहित जाटव और रोहित ने बाइक आगे लगाकर रोक लिया। इसके बाद चारों ने अमन को चारों ओर से घेर लिया और जान से मारने की नीयत से उसके सिर, गर्दन, छाती और पैरों पर धारदार हथियारों से हमला किया। घटना को मौके पर मौजूद राहगीरों ने बचाने का प्रयास किया। उन्हें भी चोट आई। बेटे को जिला अस्पताल लेकर पहुचे, लेकिन हालत गंभीर होने के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने मारपीट के दौरान धमकी भी दी। इसके बाद वहां से भाग खड़े हुए। पुलिस ने आशीष, शिवम शर्मा, रोहित जाटव और रोहित शायर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed