{"_id":"6a690aecde5bac33670c16f6","slug":"cultural-news-saharanpur-news-c-29-1-smrt1037-176933-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: जनपद को नौ सुपर जोन और 89 सेक्टर में बांटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: जनपद को नौ सुपर जोन और 89 सेक्टर में बांटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। डीएम उमेश मिश्रा व एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। बताया कि जनपद को नौ सुपर जोन, 16 जोन, 89 सेक्टर एवं 141 सब-सेक्टर में बांटा गया है। पुलिस लाइन में बैठक के दौरान पुलिसकर्मियों व पैरामिलिट्री के जवानों को आवश्यक निर्देश देकर ड्यूटी स्थल के लिए रवाना किया गया।
पुलिस लाइन में आयोजित समीक्षा बैठक में मुजफ्फरनगर जनपद व बाहरी जनपदों से पहुंचे पुलिसकर्मियों व पैरामिलिट्री के जवानों को कांवड़ यात्रा के मद्देनजर दिशा-निर्देश दिए। कहा गया कि मुजफ्फरनगर जनपद कांवड़ यात्रा का प्रमुख केंद्र है। प्रत्येक पुलिसकर्मी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, धैर्य एवं संवेदनशीलता के साथ करें।
निर्देश दिए कि यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखते हुए किसी भी स्थान पर अनावश्यक जाम की स्थिति उत्पन्न न होने दे। संवेदनशील एवं भीड़-भाड़ वाले स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतते हुए लगातार घूमते रहें। ड्यूटी के दौरान वायरलेस सेट एवं अन्य संचार माध्यमों से निरंतर संपर्क बनाए रखें। छोटी सूचना को भी अधिकारियों को बताएं। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी आपसी समन्वय बनाए रखें।
विज्ञापन
सुरक्षा के लिए उठाए कदम
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि सुरक्षा के लिए एटीएस टीम, डॉग स्क्वॉड, बम निरोधक दस्ता, एएस-चेक टीम, फ्लड पीएसी एवं पीएसी की तैनाती की गई है। निगरानी एवं समन्वय के लिए 14 कंट्रोल रूम एवं 3 सब-कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। तीन अस्थायी थाने शिव चौक, रामपुर तिराहा एवं शुक्रताल बनाए गए हैं। यात्रा मार्ग पर 19 अस्थायी पुलिस चौकियां भी बनाई हैं।
एसएसपी ने बताया कि कांवड़ यात्रा ड्यूटी के लिए सभी पुलिसकर्मियों को उनके ड्यूटी स्थल के लिए रवाना कर दिया गया है। बुधवार रात से हाईवे पर चलने वाले वाहनों के लिए मार्ग परिवर्तन योजना भी लागू हो जाएगा, जो 12 अगस्त तक लागू रहेगा।
-- -- -- -- -- -
हाईवे पर अभी कहीं बंद तो कहीं खुले हैं कट
मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा के दौरान हादसे न हो इसके लिए यातायात पुलिस ने राजमार्ग पर वाहनों के संचालन के लिए व्यवस्था बनाई है लेकिन अभी राजमार्ग पर सभी कट पूरी तरह बंद नहीं किए जा सके। कहीं कट बंद कर दिए गए तो कुछ स्थानों पर अभी भी कट खुले हुए हैं। जो अभी हादसों को न्यौता दे रहे हैं।
कांवड़ यात्रा के मद्देनजर कांवड़ मार्ग पर वाहनों के न चलने के लिए परिवर्तन योजना लागू कर दिया गया हैं। यातायात पुलिस ने हाईवे पर सुरक्षा के लिए व्यवस्था तो बनाई है लेकिन राजमार्ग के कट अभी पूरी तरह से बंद नहीं किए जा सके।
पुरकाजी थाना क्षेत्र में छह में तीन अवैध कट अभी खुले हैं। छपार क्षेत्र में 11 कट हैं। इनमें से छह अभी खुले है। मंसूरपुर क्षेत्र में चार कट हैं और सभी खुले हैं। खतौली में 16 में से 15 बंद हैं। नई मंडी क्षेत्र में दिल्ली राजमार्ग पर पांच कट हैं लेकिन इन्हें बंद नहीं किया जा सकता।