{"_id":"6a6e5542ba98528296085fbf","slug":"district-hospital-meets-standards-passes-nqas-assessment-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-180889-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: मानकों पर खरा उतरा जिला अस्पताल, एनक्वास में पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: मानकों पर खरा उतरा जिला अस्पताल, एनक्वास में पास
Sun, 02 Aug 2026 01:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 02 Aug 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। एसबीडी जिला अस्पताल चिकित्सा के मानकों पर खरा उतरा है। अस्पताल नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (एनक्वास) में पास हो गया है, जिसे 87.55 फीसदी अंक मिले हैं। जल्द ही एनक्वास प्रमाणपत्र जारी होगा। इसके बाद अस्पताल को प्रति बेड के हिसाब से अनुदान मिलेगा।
नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (एनक्वास) के लिए केंद्र सरकार ने तीन राज्यों की टीम बनाई थी। इसमें दिल्ली से डॉ. ललित कुमार, मध्य प्रदेश से डॉ. प्रशांत नायक और राजस्थान से डॉ. प्रदीप कुमार चौधरी शामिल रहे। टीम ने तीन और चार जुलाई को अस्पताल के हर हिस्से का निरीक्षण किया। इस दौरान फार्मेसी, एनआरसी, ब्लड बैंक, इमरजेंसी, पैथोलॉजी लैब, बच्चा वार्ड, बच्चा ओपीडी, ऑपरेशन थिएटर, रसोई, हीमो डायलिसिस आदि विभागों की व्यवस्था देखी।
मरीजों से भी स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में बातचीत की थी। टीम ने निरीक्षण की रिपोर्ट जारी कर दी है, जिसमें सहारनपुर के एसबीडी जिला अस्पताल को 87.55 फीसदी अंक मिले हैं। टीम ने एनआरसी, ब्लड बैंक, बच्चा वार्ड, बच्चा ओपीडी, फार्मेसी और पैथोलॉजी लैब की व्यवस्था को बेहतर बताया। अब जल्द ही एनक्वास प्रमाणपत्र जारी होगा। इसके बाद क्वालिटी सुधार के लिए अस्पताल को प्रति बेड के हिसाब से केंद्र सरकार की ओर से अनुदान मिलेगा। अस्पताल क्वालिटी मैनेजर विक्रांत तिवारी ने बताया कि एनक्वास के नोडल अधिकारी डॉ. मनु तनेजा के नेतृत्व में टीम ने बखूबी काम किया। ऑपरेशन थिएटर की जिम्मेदारी नोडल अधिकारी डॉ. शिवेंद्र सिंह ने संभाला। इनके अलावा ब्लड बैंक की जिम्मेदारी डॉ. सपना सोनी को मिली थीं।
विज्ञापन
-- -- --
-- फैक्ट फाइल
अस्पताल में बेड - 320
प्रतिदिन ओपीडी - 1000 से 1500 के बीच
खून जांच - 300 से 400 के बीच
एक दिन में भर्ती मरीज - 80 से 90 मरीज
-- -- -
नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड में अस्पताल का पास होना बड़ी सफलता है। निरीक्षण से पहले अस्पताल के डॉक्टर, स्टाफ और कर्मचारियों ने काफी मेहनत की थी। एनक्वास के लिए हर मानक को पूरा करने पर ध्यान दिया गया था। आगे भी और बेहतर प्रयास किए जाएंगे।
- डॉ. रविप्रकाश, प्रमुख अधीक्षक, एसबीडी जिला अस्पताल