{"_id":"6a6e56be549c2643f3088936","slug":"shakambhari-river-swells-due-to-rain-in-the-shivaliks-pilgrims-halted-twice-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-180878-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: शिवालिक में बारिश से उफनाई शाकंभरी नदी, दो बार रोके श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: शिवालिक में बारिश से उफनाई शाकंभरी नदी, दो बार रोके श्रद्धालु
Sun, 02 Aug 2026 01:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 02 Aug 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाकंभरी। सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी में श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि पर शनिवार को श्रद्धालु माता के दर्शनों को पहुंचे। हालांकि पहाड़ियों में बारिश के चलते नदी में पानी आने पर दो बार श्रद्धालुओं को भूरा देव पर रोकना पड़ा।
श्रद्धालु सुबह से ही मां के दर्शनों को सिद्धपीठ में पहुंचने शुरू हो गए थे। उन्होंने मां शाकंभरी के दरबार में माथा टेककर देश, प्रदेश और अपने परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मैदानी क्षेत्र में मौसम साफ था, लेकिन दोपहर करीब 12:30 बजे शिवालिक पहाड़ियों पर अचानक हुई बारिश होने के बाद शाकंभरी नदी (खोल) का जलस्तर बढ़ गया। नदी में तेज बहाव आने पर पुलिस और प्रशासन ने एहतियात के तौर पर श्रद्धालुओं का आवागमन तत्काल रोक दिया। सुरक्षा की दृष्टि से सभी श्रद्धालुओं को भूरादेव स्थल पर ही रोककर रखा गया। करीब दो घंटे बाद दोपहर लगभग 2 बजे जलस्तर कम होने पर श्रद्धालुओं को मंदिर की ओर जाने की अनुमति दी गई।
शाम करीब 4 बजे एक बार फिर शिवालिक क्षेत्र में बारिश होने और नदी में दोबारा पानी आने की सूचना मिली और शाकंभरी चौकी इंचार्ज रामकुमार गौतम ने दोबारा से सायरन बजाकर सभी को सूचित किया और इसके बाद पुलिस ने तत्काल श्रद्धालुओं की आवाजाही फिर से बंद कर दी और उन्हें भूरादेव पर ही रोक दिया। देर शाम तक नदी का बहाव बना रहने के कारण पुलिस किसी भी श्रद्धालु को आगे नहीं जाने दिया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस लगातार नदी के जलस्तर पर नजर बनाए रही। बार-बार बढ़ रहे जलस्तर के चलते दिनभर श्रद्धालुओं को असुविधा का सामना करना पड़ा, लेकिन सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रशासन ने कोई जोखिम नहीं उठाया।