{"_id":"6a6e56228e05ddb002028698","slug":"whether-it-is-an-allergy-or-ringwormitching-do-not-treat-it-yourself-consult-a-doctor-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-180900-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: एलर्जी हो या दाद-खुजली, खुद न करें इलाज, डाॅक्टर को दिखाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: एलर्जी हो या दाद-खुजली, खुद न करें इलाज, डाॅक्टर को दिखाएं
Sun, 02 Aug 2026 01:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 02 Aug 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। बारिश और उमस भरी गर्मी में त्वचा रोग परेशान कर रहा है। इस मौसम में चेहरे पर झुर्रियां, फंगल इंफेक्शन, त्वचा पर लाल चकत्ते, पसीने से दाद, खाज, खुजली, एलर्जी, संक्रमण और सिरोसिस की परेशानी बढ़ गई है। कुछ लोग खुद ही अपना इलाज करने लगते हैं। यह गलत है। यह परामर्श अमर उजाला के हेलो डॉक्टर कार्यक्रम में एसबीडी जिला अस्पताल के त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. अंशु शर्मा ने मोबाइल फोन पर पाठकों को दिया।
सवाल : काफी दिनों से खुजली की समस्या है। दाने भी निकल आए। (अनिल कुमार, पुलिस लाइन)
जवाब : यह फंगल इंफेक्शन हो सकता है। इस मौसम में अक्सर हो जाता है। दाने क्यों निकल रहे हैं यह देखकर बताया जा सकेगा।
सवाल : आंखों के नीचे हल्के दाने हैं। चेहरे पर भी निशान बने हुए। (जहांगीर, कुतुबा)
जवाब : चेहरे को साफ पानी से धोएं। चेहरे पर निशान कैसे निकल आए, इसके लिए अस्पताल आना पड़ेगा। जांच के बाद इलाज शुरू होगा।
सवाल : जांघों में खुजली रहती है। आराम नहीं मिल रहा। (कस्तूर जैन, मोहल्ला संघियान)
जवाब : साफ-सफाई का ध्यान रखें। जहां पर खुजली रहती है, उससे हिस्से को अच्छी तरह से साफ करें। नहाने के बाद भी सूखाकर कपड़े पहनें।
सवाल : मेरी बेटी को एलर्जी है, जो मुंह तक आ गई। (सरोज, शारदा नगर)
जवाब : यह पसीने की वजह से हो सकती है। इसलिए सूती कपड़े पहनाएं। बर्फ के टुकड़े से सिकाई करें। धूप में जाने न दें।
सवाल : शरीर पर लाल चकत्ते बने हुए हैं। (अनिल कुमार, गोवर्धनपुर)
जवाब : यह अर्टिकेरिया रोग हो सकता है। इसमें लिए अस्पताल आकर जांच कराएं। इसके बाद इलाज चलेगा।
सवाल : बेटे के सिर के बाल सफेद हो रहे। एलर्जी भी रहती है। (सोनिया गुप्ता, कपिल विहार)
जवाब : यह पोषक तत्वों की कमी है। बच्चे को फलों और आंवले का सेवन कराएं। खून की जांच कराएं। लोहे की कढ़ाई में खाना बनाएं।
सवाल : पूरे शरीर पर बार-बार एलर्जी हो रही है। (लियाकत अली, घानाखंडी, शिवकुमार, पाली)
जवाब : यह अर्टिकेरिया रोग हो सकता है। इसका इलाज कम से कम तीन से छह महीने तक लगातार चलता है।
सवाल : आंखों के बराबर में कालापन है। गंजेपन की भी शिकायत है। (आमिर हुसैन, नानौता)
जवाब : सबसे पहले धूप से बचें। पौष्टिक भोजन खाएं। टीवी, मोबाइल को देर तक न देखें। गंजेपन पोषक तत्वों की कमी से हो सकता है।
सवाल : रात के समय शरीर में खुजली रहती है। (मलकित सिंह चौहान, अंबेहटा चांद)
जवाब : खून की जांच कराइए। फिलहाल शरीर पर लगाने के लिए कैलामाइन लोशन लगा सकते हैं।
सवाल : पत्नी को पेट के आसपास लाल चकत्ते निकल आए। (ललित, राधा विहार)
जवाब : यह कई कारणों से हो सकते हैं। इसलिए इसमें कैलामाइन लोशन का लगा सकते हैं।
सवाल : तिल के निशान हैं। चेहरे और पैरों पर ज्यादा हैं। (टिकम सिंह, ऑफिसर कॉलोनी)
जवाब : धूप से बचें। अगर धूप में बाहर जा रहे हैं तो छाता या कैंप जरूर लगाएं। सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। आंवला और फलों का अधिक सेवन करें।