सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Don't ignore chest pain while breathing.

Saharanpur News: सांस लेते समय सीने में दर्द को नजरअंदाज न करें

संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 08 Mar 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Don't ignore chest pain while breathing.
विज्ञापन
सहारपुर। थोड़ा चलने पर सांस फूलने लगती है। ब्लड प्रेशर बढ़ रहा है और रात में नींद नहीं आ रही है। बदलती जीवनशैली और तनाव ने कम उम्र में लोगों को मरीज बना दिया है। सांस लेते समय सीने में दर्द को नजरअंदाज न करें। सांस लेने में दर्द, लगातार खांसी या सांस फूलना फेफड़ों का इंफेक्शन हो सकता है। समय पर जांच न कराने पर यह समस्या अस्थमा, निमोनिया, सीओपीडी या अन्य गंभीर फेफड़ों की बीमारी में बदल सकती है। शनिवार को अमर उजाला के हेलाे डॉक्टर कार्यक्रम में एसबीडी जिला अस्पताल के चेस्ट फिजिशियन (छाती रोग विशेषज्ञ) डॉ. ओपी गुप्ता ने सीने और फेफड़ों से जुड़ी बीमारियों की जांच और इलाज के बारे में बताया।
Trending Videos


-------

सवाल : गले में खराश के साथ खांसी-जुकाम रहता है। (अनुज कुमार, महमूदपुर)

जवाब : यह एलर्जिक की वजह हो सकता है। गर्म पानी के गरारे करें और भांप भी जरूर लें। घर में साफ-सफाई का ध्यान रखें। इसके बाद भी आराम नहीं मिले तो जिला अस्पताल में दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सवाल : चलते समय सांस फूलता है और डायबिटीज भी है। (विरोचंद, देवबंद)

जवाब : सबसे पहले डायबिटीज का इलाज कराएं। चिकित्सक की सलाह पर दवा रेग्युलर लें। सांस फूलने की समस्या को नजरअंदाज न करें।

सवाल : गले में इंफेक्शन और बलगम भी आ रहा है। (श्यामलाल सैनी, दयाल कॉलोनी)

जवाब : गर्म पानी के गरारे करने के साथ ही भांप जरूर लें। बिना चिकित्सक की सलाह के दवा न खाएं। एक बार डॉक्टर को अवश्य दिखाएं।

सवाल : चलते समय सांस फूलती है। (महेंद्र सिंह-बेहट, नजीर-सरसावा, विक्रम सिंह-पुरानी चुंगी)

जवाब : सांस फूलना खून की कमी, फेफड़ों में इंफेक्शन और दिल में दिक्कत की वजह से हो सकता है। इसमें सबसे जरूरी ईसीजी और एक्सरे कराना है। साफ-सफाई के साथ खानपान पर ध्यान रखें।

सवाल : मेरी उम्र 65 साल है। गले में कफ की शिकायत रहती है। (राकेश कुमार जैन, पैरामाउंट कॉलोनी)

जवाब : मौसम बदल रहा है। इस उम्र में प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है। विशेष सावधानी बरतें। जिला अस्पताल में एक्सरे कराने के बाद इलाज शुरू हो सकेगा।

सवाल : मेरी उम्र 61 साल है। खांसी होने पर बलगम आ रहा है। (नजीर, सरसावा)

जवाब : सबसे पहले बलगम की जांच कराएं, जो जिला अस्पताल में निशुल्क होती है। इसके बाद ही इलाज शुरू होगा।

सवाल : कई दिनों से खांसी, जुकाम की शिकायत है। (वंशिका, मोहित विहार)

जवाब : इसमें अस्थमा की समस्या बढ़ जाती है। गर्म पानी के गरारे करें और उसकी भांप लें। इसके बाद भी आराम न मिले तो जिला अस्पताल में दिखाएं।

सवाल : सीने में इंफेक्शन है और दर्द भी रहता है। (रामकुमार, गंगोह)

जवाब : सीने में दर्द की शिकायत को हल्के में न लें। चिकित्सक को दिखाकर जांच कराएं। इलाज शुरू करें।

सवाल : थकावट रहती है और एसिड की समस्या बनी हुई है। (सुबोध शर्मा, महंगी)

जवाब : तली-भुनी चीजों से परहेज करें। तनाव न लें। खाली पेट न रहे। समय पर खाना जरूर खाएं। चाय पीने से पहले एक गिलास पानी पीएं। इसके बाद एसिड की समस्या दूर हो जाएगी।

सवाल : काफी दिनों से खांसी-जुकाम हो रहा है। (शकूर, दयालपुर)

जवाब : जिला अस्पताल में आइए। यहां बलगम की जांच होगी। इसके बाद ही इलाज शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed