{"_id":"69ad0df57c73cb5eac024667","slug":"saharanpur-two-including-bjp-leader-s-brother-died-in-accidents-villagers-blocked-baheda-nanheda-road-2026-03-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: हादसों में भाजपा नेता के भाई समेत दो की मौत, ग्रामीणों ने बहेड़ा-नन्हेड़ा मार्ग पर शव रख लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: हादसों में भाजपा नेता के भाई समेत दो की मौत, ग्रामीणों ने बहेड़ा-नन्हेड़ा मार्ग पर शव रख लगाया जाम
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Sun, 08 Mar 2026 11:20 AM IST
विज्ञापन
सार
थाना सदर बाजार क्षेत्र में पेपर मिल रोड पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी, जिससे भाजपा नेता के भाई संजय शर्मा की मौत हो गई। वहीं बड़गांव में बहेड़ा गांव के पास दूध के वाहन की टक्कर से बाइक सवार विकास की जान चली गई।
विकास की फाइल फोटो और जाम लगाते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसे में भाजपा नेता के भाई समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए। घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। बड़गांव में गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने बहेड़ा-नन्हेड़ा मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। मौके पर उच्चाधिकारियों को बुलाने की जिद पर ग्रामीण अडे़ हुए हैं।
Trending Videos
शनिवार देर रात थाना सदर बाजार क्षेत्र में पेपर मिल रोड पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी थी। इसमें संजय शर्मा निवासी हिम्मत नगर, मोनू पंडित और पिंटू घायल हो गए। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने संजय शर्मा को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
संजय शर्मा भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के महानगर संयोजक राजेश शर्मा के भाई थे। पता लगने पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। फिलहाल घायलों का इलाज अलग-अलग निजी अस्पतालों में चल रहा है।
उधर, रविवार सुबह करीब सात बजे थाना चरथावल के गांव कसौली निवासी विकास (19) बाइक पर सवार होकर बड़गांव क्षेत्र के मिर्जापुर में अपने रिश्तेदार को लेने जा रहा था। गांव बहेड़ा में शराब ठेके के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे दूध के अनियंत्रित वाहन से टक्कर हो गई। टक्कर लगने से विकास की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस को शव उठाने से मना कर दिया।
शव को बडगांव-नन्हेड़ा मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीण आलाधिकारिपों को मौके पर बुलाने की मांग पर अडे़ हैं। मृतक मुजफ्फरनगर में एक गत्ता फैक्टरी में फोरमैन पद पर तैनात था। दूध वाहन चालक मौके से भाग गया। ग्रामीण उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने की जिद पर अडे़ हुए हैं। एसडीएम रामपुर मनिहारन डॉक्टर पूर्वा शर्मा मौके पर पहुंची हैं। ग्रामीणों को समझाने का प्रयास जारी है।
