{"_id":"69f3b16f4c62429f6a0e2038","slug":"elderly-woman-sitting-under-truck-to-shelter-from-rain-crushed-condition-critical-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-174483-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बारिश से बचने को ट्रक के नीचे बैठी वृद्धा कुचली, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बारिश से बचने को ट्रक के नीचे बैठी वृद्धा कुचली, हालत गंभीर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 01 May 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह। नवीन अनाज मंडी में बृहस्पतिवार को तेज बारिश के दौरान हादसा हो गया। बारिश से बचने को ट्रक के नीचे बैठी मोहल्ला छत्ता निवासी घरभरी देवी (75) अचानक ट्रक के चलने से उसके नीचे कुचल कर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
मोहल्ला छत्ता निवासी घरभरी देवी रोज़ की तरह मंडी में तुलाई के बाद जमीन पर बिखरे अनाज के दाने इकट्ठा करने गई थी, जिससे वह अपना गुजारा करती है। अचानक मौसम खराब हो गया और तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए घरभरी देवी मंडी में खड़े एक ट्रक के नीचे जाकर बैठ गईं। इसी दौरान चालक ने ट्रक आगे बढ़ा दिया, जिससे वह वाहन की चपेट में आ गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं।
मौके पर मौजूद पल्लेदारों ने तत्परता दिखाते हुए घायल महिला को तुरंत बाहर निकाला और मंडी कर्मचारियों को सूचना दी। पुलिस भी मौके पर पहुंची तथा महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है तथा ट्रक चालक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
Trending Videos