सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Encroachments cleared from seven markets; fines totaling 11,000 collected.

Saharanpur News: सात बाजारों से हटवाया अतिक्रमण, 11 हजार रुपये जुर्माना वसूला

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Encroachments cleared from seven markets; fines totaling 11,000 collected.
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निगम के अतिक्रमणरोधी दस्ते ने लोहानी सराय, प्रताप मार्केट, शहीद गंज, जैन कॉलेज रोड, भारत माता चौक, नया बाजार व ढोलीखाल क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। करीब 50 दुकानों का अतिक्रमण हटाते हुए 11 हजार रुपये जुर्माना भी वसूल किया। दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर कार्रवाई को चेताया।
Trending Videos


नगर आयुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर नगर निगम के अतिक्रमणरोधी दस्ते ने बुधवार को ढोलीखाल-लोहानी सराय चौक पर करीब आधा दर्जन दुकानों का अतिक्रमण हटवाते हुए पांच दुकानों पर जुर्माना लगाया। नया बाजार में जामा मस्जिद के पास चार दुकानों का अतिक्रमण हटाते हुए दो हजार रुपये जुर्माना वसूला। प्रताप मार्केट में करीब आधा दर्जन दुकानों का अतिक्रमण हटवाते हुए तीन दुकानों पर जुर्माना वसूल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा जनसुनवाई में आई शिकायतों का संज्ञान लेते हुए भारत माता चौक, शहीद गंज व जैन कॉलेज रोड से भी अतिक्रमण हटाया गया। प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल एचबी गुरुंग ने बताया कि करीब 50 दुकानों का अतिक्रमण हटाया गया है। भारत माता चौक के निकट गुरुद्धारा रोड के बराबर गली में सड़क पर बनाए पेशाबघर की शिकायत भी आईजीआरएस पोर्टल पर की गई थी। प्रवर्तन दल ने उक्त भवन स्वामियों को स्वयं अपने बाथ रूम गली से हटाने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed