सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Four members of a vehicle theft gang arrested; 11 bikes recovered.

Saharanpur News: वाहन चोर गिरोह के चार बदमाश गिरफ्तार, 11 बाइक बरामद

संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 26 Mar 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Four members of a vehicle theft gang arrested; 11 bikes recovered.
विज्ञापन
बेहट। कोतवाली पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों से चोरी की गई 11 बाइक बरामद हुई है। यह गिरोह पड़ोसी राज्य उत्तराखंड से लेकर जनपद सहारनपुर तक वाहन चोरी करता था।
Trending Videos


एसपी देहात सागर जैन ने बताया, कि मंगलवार को बेहट पुलिस दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर गांगरोह नदी के पुल के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान अहसान उर्फ शानू निवासी रामपुर कलां थाना सहसपुर जनपद देहरादून उत्तराखंड, मेहरबान निवासी मोहल्ला भंगी वाली गली मिर्जापुर पोल, दिलशाद व शमशाद निवासी गांव दबकौरा थाना बेहट को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से चोरी की बाइक बरामद हुई। पूछताछ के बाद खुलासा हुआ कि चारों वाहन चोर गिरोह के बदमाश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह गिरोह उत्तराखंड व जनपद सहारनपुर समेत विभिन्न शहरों से वाहन चोरी करता है। पूछताछ के बाद बदमाशों की निशानदेही पर 11 बाइक बरामद की गई। इनमें दो बाइक सहसपुर जनपद देहरादून से चोरी की गई थी, जबकि तीन बाइक सहारनपुर के कोतवाली नगर क्षेत्र से चोरी किया गया था। इसके अलावा कोतवाली बेहट क्षेत्र से भी यह गिरोह पांच बाइक चोरी कर चुका था। पुलिस पिछले काफी समय से इस गिरोह की तलाश में थी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाश अहसान, मेहरबान, दिलशाद व शमशाद के खिलाफ बेहट व सहारनपुर की नगर कोतवाली में वाहन चोरी के सात केस दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed