फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Four cattle smugglers caught in two encounters; three sustained gunshot wounds to the legs.

Saharanpur News: दो मुठभेड़ में चार गोकश पकड़े, तीन के पैर में लगी गोली

Wed, 19 Aug 2026 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 19 Aug 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Four cattle smugglers caught in two encounters; three sustained gunshot wounds to the legs.
सहारनपुर।सरसावा। देहात कोतवाली और सरसावा पुलिस ने मुठभेड़ में चार गोकशों को गिरफ्तार किया है। इनमें से तीन के पैर में गोली लगी है, जबकि दो भागने में सफल रहे। घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह मल्हीपुर रोड पर तालाब के पास आम के बाग में गोकशी की तैयारी कर रहे आरोपियों से देहात कोतवाली पुलिस की मुठभेड़ हो गई। सीओ द्वितीय मनोज कुमार यादव ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान आफताब उर्फ लालू निवासी डोलीवाला देहरादून और अब्दुल बहाव निवासी पठेड़ के पैर में गोली लगने से घायल हुए। आरोपी अब्दुल हरिद्वार के भगवानपुर में रह रहा था। पुलिस ने कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार गोकशों के साथी नासिर निवासी दाउद सराय ढोलीखाल थाना कुतुबशेर को भी गिरफ्तार किया है, जबकि चौथा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया।
विज्ञापन

दूसरी तरफ, सरसावा पुलिस ने शाहजहांपुर-चिलकाना मार्ग से भिक्कनपुर के पास मुठभेड़ में आरोपी नसीम को गिरफ्तार किया है, जो सोराना का रहने वाला है। उसका साथी भागने में सफल रहा। दोनों मुठभेड़ में पुलिस ने गोकशों से तमंचे, गोवंश, गोकशी के उपकरण और पिकअप बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed