फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Lokesh was murdered by drowning him in water, out of fear that his identity would be revealed.

Saharanpur News: पहचान होने के डर से पानी में डुबाकर की गई थी लोकेश की हत्या

Wed, 19 Aug 2026 12:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 19 Aug 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Lokesh was murdered by drowning him in water, out of fear that his identity would be revealed.
सहारनपुर। नागल पुलिस और सर्विलांस की टीम ने मंगलवार को शराब ठेके के सेल्समैन लोकेश की हत्या का खुलासा कर दिया है। हत्याकांड को अंजाम देने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जांच में आया कि ठेके की बिक्री के रुपये लूटने के लिए आरोपियों ने कई दिन तक लोकेश की रेकी की। लूट के दौरान सेल्समैन ने एक आरोपी को पहचान लिया था। इसके बाद पहचान उजागर होने के डर से आरोपियों ने लोकेश को गड्ढे में डुबोकर मार डाला था।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में एसपी देहात मयंक पाठक ने बताया कि रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव मुंडीखेड़ी निवासी लोकेश करीब दो साल से नागल क्षेत्र के गांव बोहड़ूपुर स्थित शराब ठेके पर सेल्समैन था। वह रोज रात 10 बजे ठेका बंद कर बाइक से घर लौटता था। 14 अगस्त की रात लोकेश की हत्या कर दी गई। हत्याकांड को अंजाम देने से पहले लूट भी की थी। अगले दिन सुबह पुलिस को सिडकी-लाखनोर मार्ग पर लोकेश का शव मिला था। जांच के दौरान पुलिस ने शराब ठेके से लेकर घटनास्थल के बीच में पड़ने वाले सीसीटीवी खंगाले। इसी दौरान फुटेज में शराब ठेके और वारदात स्थल के बीच पांच संदिग्ध बाइकों से नजर आए।
विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस ने गांगनौली शुगर मिल जाने वाले रास्ते पर रेलवे पुलिस के पास से राहुल उर्फ राज सिंह, विकास, रामधारी निवासी नयागांव नागल, विशाल व विकास निवासी रोहालकी जिला हरिद्वार को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से दो चाकू, मोबाइल, 1490 रुपये की नकदी, पिट्ठू बैग, दो बाइक बरामद हुई है। आरोपी पांचवीं और आठवीं तक ही पढ़े-लिखे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद डकैती की धारा भी जोड़ी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
-- ऐसे दिया हत्याकांड को अंजाम
सेल्समैन लोकेश रोजाना रात करीब 10 बजे शराब का ठेका बंद कर अकेला बाइक से घर लौटता था। आरोपियों को भी इसकी जानकारी थी कि वह बैग में रकम लेकर जाता था। आरोपी राहुल उर्फ राज सिंह, विकास, रामधारी, विशाल और विकास निवासी रोहालकी ने मिलकर लूट की योजना बनाई। कई दिनों तक उसकी रेकी गई। 14 अगस्त की रात करीब 10 बजे लोकेश ठेका बंद कर घर के लिए निकला तो आरोपियों ने उसका पीछा शुरू कर दिया।
लाखनोर से पहले आईटीआई के पास राहुल उर्फ राज सिंह ने अपनी बाइक लोकेश की बाइक के बराबर लगाई और पीछे से लात मार दी। इससे लोकेश बाइक समेत सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में जा गिरा। आरोपी भी अनियंत्रित होकर गिर पड़े। इसके बाद सभी ने मिलकर लोकेश का बैग छीनने का प्रयास किया। छीना-झपटी में बैग की तनी टूट गई और लोकेश पानी में गिर गया। इसी दौरान लोकेश ने राहुल को पहचान लिया और कहा कि वह उसकी शिकायत थाने में करेगा। पहचान सामने आने के बाद आरोपी घबरा गए। सभी ने मिलकर लोकेश को पकड़ लिया और उसकी गर्दन दबाकर पानी में डुबोए रखा। काफी देर तक पानी में डुबोए रखने से लोकेश की मौत हो गई।

------
आरोपी राहुल का था तमंचा
हत्याकांड के दौरान आरोपी राहुल का लोडेड तमंचा भी पानी भरे गड्ढे में गिर गया था। भागते समय आरोपियों की चप्पलें भी मौके पर छूट गई थीं। आरोपी लोकेश की बाइक को गड्ढे से निकालकर खेतों के रास्ते ले गए और लूटा गया बैग खेत में छिपा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed