सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Girl shot at in police presence at CHC, panic in Saharanpur

UP: सहारनपुर में बड़ी वारदात, पुलिस के सामने युवती को मारी गोली, सीएचसी में मेडिकल कराने लाई थी, आरोपी फरार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 23 Mar 2026 05:01 PM IST
विज्ञापन
सार

Saharanpur News: सहारनपुर में फतेहपुर सीएचसी पर मेडिकल के लिए लाई गई युवती को पुलिस की मौजूदगी में बाइक सवार हमलावरों ने गोली मार दी। घायल युवती का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

Girl shot at in police presence at CHC, panic in Saharanpur
सीएचसी में युवती को मारी गोली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सहारनपुर में दिनदहाड़े पुलिस की मौजूदगी में एक युवती को गोली मारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मेडिकल के लिए लाई गई युवती पर हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

Trending Videos


सीएचसी परिसर में हुई वारदात
घटना छुटमलपुर क्षेत्र के फतेहपुर सीएचसी की है। सोमवार को पुलिस एक युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल लाई थी। मेडिकल के बाद उसे प्राइवेट कार से सहारनपुर ले जाने की तैयारी चल रही थी। कार में उप निरीक्षक और महिला सिपाही युवती के साथ मौजूद थे। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन हमलावर वहां पहुंचे और कार के शीशे से सटाकर युवती पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: शोभित विश्वविद्यालय के हॉस्टल में छात्रा की संदिग्ध मौत, हॉस्टल में मिला शव, बिहार निवासी थी प्रिया

सिर में मारी तीन गोलियां
हमलावरों ने युवती के सिर में एक के बाद एक तीन गोलियां मारीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़ी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने तुरंत युवती को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

पहले युवक के साथ चली गई थी युवती
बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले युवती एक युवक के साथ चली गई थी। पुलिस ने उसे बरामद कर लिया था और आगे की कार्रवाई के तहत मेडिकल के लिए अस्पताल लाई गई थी।

हमलावर फरार, जांच शुरू
घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है और आसपास के क्षेत्रों में जांच की जा रही है। इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि पुलिस की मौजूदगी में ही इतनी बड़ी वारदात हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed