सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Government Must Reconsider UGC Regulations, Says Rita Bahuguna Joshi

Saharanpur: भाजपा नेता रीता बहुगुणा जोशी का बड़ा बयान, यूजीसी नियमों पर की पुनर्विचार की मांग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 27 Jan 2026 10:26 PM IST
विज्ञापन
सार

यूजीसी नियमों को लेकर पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने सरकार से सभी वर्गों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए कानून पर पुनर्विचार करने की जरूरत बताई है।

Government Must Reconsider UGC Regulations, Says Rita Bahuguna Joshi
रीता बहुगुणा जोशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

सहारनपुर के तीतरों में पूर्व सांसद एवं भाजपा नेता रीता बहुगुणा जोशी ने यूजीसी नियमों को लेकर सरकार से गंभीरता से विचार करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह विषय देश की राजनीति और शिक्षा व्यवस्था से जुड़ा हुआ है, इसलिए सरकार को सभी वर्गों की भावनाओं को समझते हुए इस पर पुनर्विचार करना चाहिए।
Trending Videos


सभी वर्गों की भावनाओं का रखें ध्यान
रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि देश की जनता सरकार को आशा भरी नजरों से देख रही है। ऐसे में किसी भी कानून को लागू करने से पहले उसके सामाजिक और राजनीतिक प्रभावों पर चिंतन जरूरी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यूजीसी जैसे संवेदनशील विषय पर संतुलित निर्णय लिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व विधायक के निधन पर जताया शोक
वह पूर्व विधायक डॉ. सुशील चौधरी के निधन पर तीतरों स्थित उनके आवास पहुंचीं और परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि डॉ. चौधरी का राजनीतिक जीवन बेहद सरल और ईमानदार रहा तथा उन्होंने हमेशा क्षेत्र के विकास के लिए काम किया।

जनता से जुड़े नेता के रूप में याद किए गए
रीता बहुगुणा जोशी ने बताया कि वर्ष 2002 में नकुड़ विधानसभा से निर्वाचित होने के बाद डॉ. सुशील चौधरी ने लोगों का विश्वास जीता और जनसमस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए। इस दौरान भाजपा नेता और परिवार के कई सदस्य मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed