सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   guldar news

गुलदार की दहशत : विशेषज्ञों से मिली सिर्फ सलाह, नहीं मिला समाधान

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
guldar news
विज्ञापन
बिजनौर। पिछले चार साल में गुलदार लगातार लोगों की जान ले रहा है तो वहीं वन विभाग वन्य जीव विशेषज्ञों की सलाह लेने में लगा है। सलाह तो खूब मिल चुकी है लेकिन अभी तक गुलदार नियंत्रण का समाधान कोई नहीं तलाश पाया है। हालात यह है कि गन्ने के खेतों में गुलदारों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वहीं इनके हमलों में मरने वाले इंसानों की संख्या भी बढ़ी है।
Trending Videos

हाल ही में एक महिला को मारने वाला गुलदार तीन दिन बाद भी पकड़ में नहीं आया है। उसे तलाशने के लिए वन विभाग की टीम जमीनी स्तर पर घूम रही है, वहीं ड्रोन उड़ाकर भी तलाश में जुटी है। इस घटना से स्थानीय लोगों में भय व्याप्त है। वन विभाग ने इस समस्या से निपटने के लिए डब्ल्यूआईआई (भारतीय वन्यजीव संस्थान) से मदद मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त, पीलीभीत से भी अनुभवी विशेषज्ञ बुलाए जा रहे हैं। उनका लक्ष्य गुलदार को जल्द से जल्द पकड़ना और स्थिति को नियंत्रित करना है।
पिछले तीन साल में गुलदारों ने कुल 36 इंसानों को अपना शिकार बनाया है। इस अवधि में 100 गुलदारों को पकड़ा भी गया है। इसके बावजूद, आज भी 500 से ज्यादा गुलदार गन्ने के खेतों में मौजूद हैं, जिससे खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed