{"_id":"6a738e30822647df6007772c","slug":"investigating-officer-suspended-for-negligence-in-enemy-property-case-saharanpur-news-c-30-1-smrt1024-181165-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: शत्रु संपत्ति प्रकरण में लापरवाही पर जांच अधिकारी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: शत्रु संपत्ति प्रकरण में लापरवाही पर जांच अधिकारी निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- करोड़ों की शत्रु संपत्ति पर अवैध कब्जे के मामले में एसएसपी की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद। करोड़ों रुपये मूल्य की शत्रु संपत्ति पर अवैध कब्जे के मामले में एसएसपी अभिनंदन सिंह ने बड़ी कार्रवाई की। लापरवाही बरतने के आरोपों के चलते कोतवाली में तैनात एसएसआई व जांच अधिकारी आदेश कुमार को निलंबित कर दिया है।
वर्ष 1989 में पाकिस्तान चली गई सालेहा खातून के नाम दर्ज करोड़ों रुपये मूल्य की शत्रु संपत्ति पर अवैध कब्जा कर वहां मदरसा संचालित किए जाने का मामला इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। इस संबंध में बजरंग दल के पूर्व प्रांत संयोजक विकास त्यागी ने मंगलवार को मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार, डीएम अरविंद चौहान और एसएसपी अभिनंदन सिंह से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की थी। आरोप लगाया गया था कि थाना देवबंद में दर्ज प्राथमिकी की विवेचना के दौरान स्थानीय पुलिस प्रभावशाली लोगों को बचाने का प्रयास कर रही है। यह भी आरोप था कि मामले के एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद बिना किसी प्रभावी कार्रवाई के छोड़ दिया गया और प्रकरण में फाइनल रिपोर्ट लगाने की तैयारी कर ली गई थी।
- वर्जन
प्रकरण को लेकर कार्रवाई में लापरवाही बरतने के आरोप में एसएसपी ने विवेचना अधिकारी आदेश कुमार को निलंबित किया है। प्रकरण में जो भी आदेश मिलेंगे उसके आधार पर जांच कराई जाएगी। -अमित कुमार, सीओ देवबंद।
विज्ञापन
-- कई ओर पर लटकी कार्रवाई की तलवार
बताया गया है कि पूरे प्रकरण में पुलिस विभाग के एक अन्य अधिकारी व राजस्व विभाग के कुछ कर्मचारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में है। ऐसे में आने वाले दिनों में इस मामले में और प्रशासनिक कार्रवाई होने की संभावना जताई जा रही है।