{"_id":"697e54d56c7dd422ed0998b2","slug":"maintaining-hygiene-is-essential-to-prevent-skin-diseases-dr-anshu-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-168367-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"चर्म रोगों से बचने के लिए साफ-सफाई रखना जरूरी : डॉ. अंशु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चर्म रोगों से बचने के लिए साफ-सफाई रखना जरूरी : डॉ. अंशु
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 01 Feb 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
हैलो डॉ़क्टर- डाॅ़ अंशु शर्मा
विज्ञापन
सहारनपुर। एसबीडी जिला अस्पताल के त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. अंशु शर्मा ने कहा कि चर्म रोगों से बचाव के लिए साफ-सफाई रखें। सिंथेटिक कपड़ों से परहेज करें। सिर्फ सूती कपड़े ही पहने।
अंडर गारमेंट हर रोज बदलें। डॉ. अंशु अमर उजाला के कार्यक्रम हैलो डॉक्टर में लोगों के सवालों का दे रहे थे। उन्होंने कहा कि बिना चिकित्सक के परामर्श के कोई दवा या मरहम न लें। खासतौर से स्टेरॉयड दवा या मरहम का प्रयोग न करें। क्योंकि यह अधिक नुकसानदायक होता है। कोई नशा न करें, पौष्टिक आहार में दूध, दही, हरी सब्जियां, फल का सेवन करें।
सवाल : मेरी पत्नी के बाल टूट रहे हैं। ऐसे में क्या करना चाहिए (संदीप, हसनपुर चौक)
जवाब : पौष्टिक आहार जरूरी है। सलाद और फल खूब खाएं। आयरन की गोलियां भी दें, ताकि कैल्शियम की कमी न हो।
सवाल : शरीर में खुजली की समस्या रहती है। क्या करूं? (डॉ. तेजपाल, बड़गांव) जवाब : इंफेक्शन है। इसमें तीन महीने का कोर्स करना पड़ता है। पहले जांच जरूरी है। उसके बाद ही इलाज शुरू होगा। जिला अस्पताल में जांच व इलाज की सुविधा है।
सवाल : हाथ, पैरों में खुजली रहती है। क्या करें? (लियाकत अली, बेहट रोड)
जवाब : तीन महीने का कोर्स पूरा करें। इसमें नियमित दवा खाना जरूरी है। बीच में दवा छोड़ने पर दिक्कत हो सकती है।
सवाल : मेरी बेटी 16 साल की है। चेहरे पर पिंपल्स है। क्या करना चाहिए? (शिवकुमार सैनी, पेपर मिल रोड)
जवाब : कॉस्मेटिक क्रीम नहीं लगानी चाहिए। इसमें स्टेरॉयड होता है। जिला अस्पताल के कमरा नंबर 14 में दिखाइए। जांच के बाद इलाज शुरू होगा।
सवाल : मेरे बाबा के पेट व कमर पर खुजली है। क्या करें? (तनिष्क, मिर्जापुर)
जवाब : यह समस्या दवा से भी हो सकती है। एक बार जिला अस्पताल में दिखाएं। यहां जांच और इलाज दोनों निशुल्क होगा।
सवाल : शरीर पर चकत्ते बन रहे हैं। क्या करें? (देशप्रीत, मटिया महल)
जवाब : सबसे पहले ब्लड की जांच कराएं। तीन से छह महीने तक नियमित इलाज चलेगा। बिना परामर्श के दवा न खाएं।
सवाल : शरीर के कई हिस्सों में खुजली की समस्या है। क्या करूं? (मनोज त्यागी, गगौली) जवाब : जांच करानी पड़ेगी, जो जिला अस्पताल में निशुल्क होती है। इसके बाद ही इलाज शुरू होगा। दो से तीन महीने तक इलाज चलेगा।
सवाल : दिसंबर अंतिम व जनवरी में सोरायसिस होने लगता है। क्या करें? (ऋतिक, बड़गांव) जवाब : इसका काफी लंबे समय तक इलाज चलता है। दवा नियमित खाते रहना है। इसमें सबसे पहले जांच कराना जरूरी है।
सवाल : कमर में एलर्जी की शिकायत रहती है। क्या करें? (अभिनव, छुटमलपुर) जवाब : यह फंगल इंफेक्शन लगता है। तीन माह का कोर्स है। साफ-सफाई का ध्यान रखें। धूप में निकलने से बचें।
सवाल : मेरी उम्र 70 साल है। चेहरे पर बाल आ रहे हैं। क्या करना चाहिए? (प्रीति मित्तल, नानकपुरम कॉलोनी)
जवाब : हार्मोन की जांच के अलावा अल्ट्रासाउंड कराएं। दोनों सुविधा जिला अस्पताल में उपलब्ध है। अस्पताल के कमरा नंबर 14 में दिखा सकते हैं।
सवाल : शरीर पर चकत्ते पड़ रहे हैं। उभरे निशान में खुजली रहती है। क्या करें? (सुमन, प्रताप नगर)
जवाब : इसके कई कारण हो सकते हैं। जांच कराएं। तीन से छह महीने तक इलाज चलेगा। बिना परामर्श कोई दवा न लें।
सवाल : आंखों के नीचे त्वचा काली हो गई है। बाल टूट रहे। क्या करें? (आमिर हसन, नानौता) जवाब : पोषक तत्वों की कमी सहित कई कारण हो सकते हैं। धूप में जाने से बचें। सनस्क्रीम लगाइए। सलाद व फल खूब खाइए। अस्पताल में दिखाएं।
सवाल : चेहरे पर झाइयां आ गई हैं। क्या करें? (मिस्बाह, गंदेवड़ पठानपुरा, उस्मान, मक्काबांस) जवाब : यह पोषक तत्वों की कमी है। नींबू, संतरा और आंवला का उपयोग करें। तेज धूप में निकलने से बचें। अस्पताल के कमरा नंबर 14 में दिखा सकते हैं।
सवाल : पैरों में एलजी रहती है। कई बार दिखा चुका, लेकिन आराम नहीं मिला। क्या करूं? (प्रीतम सिंह, गढ़ी मलूक) जवाब : फंगल इंफेक्शन लगता है। कपड़ों को सुखाकर ही पहनें। विटामिन सी जैसे नींबू, संतरा और आंवला खाइए। तीन महीने इलाज कराएं।
Trending Videos