सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Manish Tyagi and Javed Sabri entrusted with key responsibilities.

Saharanpur News: मनीष त्यागी और जावेद साबरी को मिली अहम जिम्मेदारी

संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 22 Jun 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Manish Tyagi and Javed Sabri entrusted with key responsibilities.
विज्ञापन
सहारनपुर। गो रक्षार्थ यात्रा के तहत ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्नरानंद सरस्वती का चकराता रोड पर स्वागत किया गया। इस दौरान कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी और वरिष्ठ नेता जावेद साबरी ने धर्मयुद्ध यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान गंगा-जमुनी तहजीब की झलक दिखाई दी। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी और जावेद साबरी को अपना प्रतिनिधि घोषित किया। उन्होंने कहा कि यही सामाजिक एकता देश की सबसे बड़ी शक्ति है, जिसके बल पर गाय माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जनभावनाओं की अनदेखी करने वाली सरकारों को जनता अपने मताधिकार के जरिए सचेत करने का कार्य करती है। इस दौरान अशोक सैनी, सत्यम भूरियान, रवि सैनी, हरिओम मिश्रा, अमित शर्मा, इमरान कुरैशी, अहमद मलिक, नौशाद खान आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed