सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Medicines worth Rs 30 lakh seized, medical store operator arrested

Saharanpur News: तीस लाख की दवा जब्त, मेडिकल स्टोर संचालक पकड़ा

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Medicines worth Rs 30 lakh seized, medical store operator arrested
चिलकाना थाने में दवा सील करती औषधि विभाग की टीम। संवाद
विज्ञापन
चिलकाना। सहारनपुर और मेरठ मंडल के औषधि निरीक्षकों ने गांव पठेड़ स्थित एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। मेडिकल स्टोर के दो गोदामों से करीब 30 लाख रुपये की दवाइयां बरामद की गई हैं। दवाइयों को सील करते जांच के लिए नमूने लिए गए।
Trending Videos

औषधि निरीक्षक कपिल शर्मा ने बागपत से औषधि निरीक्षक मोहित कुमार, मुजफ्फरनगर से पवन शाक्य, हापुड़ से हेमेंद्र चौधरी के साथ मिलकर बुधवार दोपहर बाद गांव पठेड़ में मेडिकल स्टोर संचालक के गोदाम पर छापा मारा। गोदाम में भारी मात्रा में एलोपैथिक औषधियों का भंडारण किया गया था। औषधि निरीक्षक कपिल शर्मा ने बताया कि तीन गोदाम में से एक गोदाम में आयुर्वेदिक दवाइयां रखी गईं थीं, जबकि दो गोदामों में एलोपैथिक दवाइयों का भंडारण किया गया था। जिन दो गोदामों में एलोपैथिक दवाइयां रखी गई थीं, उनका लाइसेंस स्टोर संचालक नहीं दिखा पाया। विभाग की टीम गाड़ियों में उन सभी दवाइयां को भरकर थाने ले आई, जो गोदाम में रखी गई थी। सभी दवाइयों को थाने लाकर सील कर दिया गया है। करीब 40 बॉक्स दवाइयां सील की गई हैं। सील दवाइयां की अनुमानित कीमत 30 से 35 लाख रुपये है। औषधि निरीक्षक ने बताया कि पटनी निवासी स्टोर संचालक को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed