सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mother and Child Robbed at Gunpoint

Saharanpur News: मां और बच्ची को गन पाॅइंट पर लेकर लूट

संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 26 Mar 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Mother and Child Robbed at Gunpoint
विज्ञापन
पुवांरका। थाना जनकपुरी क्षेत्र के देवेंद्र नगर में दो वर्ष की बच्ची को गन पाॅइंट पर लेकर नकाबपोश बदमाश ने घर में घुसकर महिला से कानों के सोने के कुंडल, मंगलसूत्र, मोबाइल फोन व दस हजार रुपये लूट लिए। पुलिस ने मौके पर पहुंच पीड़िता से घटना के संबंध में जानकारी ली है। दो संदिग्ध युवकों को पकड़कर पुलिस को भी सौंपा गया है।
Trending Videos

जनता रोड स्थित देवेंद्र नगर में रजत अपनी पत्नी काजल व दो साल की बच्ची के साथ किराए के घर में रहते हैं। बुधवार को एक नकाबपोश बदमाश घर में घुस आया। उस समय काजल अपनी बेटी के साथ कमरे में थी। युवक ने आते ही तमंचा बच्ची की कनपटी पर लगा दिया। उसके बाद उसने महिला से मोबाइल और कानों के कुंडल, मंगलसूत्र उतरवा लिए। इसके बाद उसने अलमारी की चाबी मांगी, जिस पर काजल ने कहा कि बाहर ही रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतना कहते ही काजल ने बदमाश को धक्का देकर खुद को कमरे में बंद कर लिया। बदमाश जाते जाते अलमारी से दस हजार रुपये भी उठा ले गया। कुछ देर बाद काजल ने शोर मचाया तो आसपास के लोग व महिलाएं मौके पर जमा हो गए। पुलिस को सूचना दी गई, जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी ली। रजत के अनुसार सोने के जेवरों की कीमत एक लाख 35 हजार रुपये है। रजत ने बताया कि वह नुमाइश कैंप में एक ज्वेलरी शॉप पर कम करता है।
रजत राणा के बड़े भाई शेखर राणा ने बताया कि घटना के दौरान घर के पास घूम रहे दो संदिग्ध युवकों को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया गया है। परिजनों की ओर से तहरीर पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने बताया कि युवकों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed