फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Motorcyclist killed in collision with Roadways bus; highway jammed for an hour.

Saharanpur News: रोडवेज की टक्कर से बाइक सवार की मौत, हाईवे एक घंटे जाम

Tue, 14 Jul 2026 01:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 14 Jul 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Motorcyclist killed in collision with Roadways bus; highway jammed for an hour.
रामपुर मनिहारान(सहारनपुर)। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे (709बी) के रामपुर मनिहारान रेलवे ओवरब्रिज पर हरियाणा रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार कृष्णपाल (22) की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों व ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग को लेकर हाईवे पर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे बाद एसडीएम के आश्वासन पर परिजनों ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन

गांव सिखेड़ा निवासी कृष्णपाल दिल्ली रोड स्थित यूनीटेक फैक्टरी में प्राइवेट नौकरी करता था। सोमवार सुबह वह ड्यूटी पूरी करके अपने घर लौट रहा था। रेलवे ओवरब्रिज पर शामली की तरफ से आ रही हरियाणा रोडवेज की बस ने बाइक में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक की लाइट रोडवेज बस की लाइट में फंस गई। हादसे में कृष्णपाल की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस जैसे ही शव को ले जाने लगी तभी आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग को लेकर कस्बे के शहरीपुल पर शव को रखकर जाम लगा दिया। इससे हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलने पर एसडीएम डॉ. पूर्वा शर्मा, सीओ पवन कुमार, नायब तहसीलदार पंकज नरवाल, थाना रामपुर मनिहारान पुलिस मौके पर पहुंच गई और परिजनों व ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस की स्पीड काफी तेज थी, जिस कारण यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन


एसडीएम के आश्वासन पर खोला गया जाम
गुस्साए लोगों की मांग थी कि रोडवेज बस चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कार्रवाई के साथ ही आश्रित परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए। एसडीएम डॉ. पूर्वा शर्मा ने मुख्यमंत्री कृषि दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, नगर पालिका नकुड़ में मृतक की पत्नी को संविदा पर नौकरी, बच्चे की पढ़ाई के लिए समाज कल्याण को पत्र भेजने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। सुबह 9:30 बजे तक लगा जाम करीब एक घंटे बाद आश्वासन मिलने पर खोला गया। जांच अधिकारी उम्मेद कुमार का कहना है कि बस को कब्जे में ले लिया गया है। चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो साल पहले हुई थी शादी
परिजनों के अनुसार, कृष्णपाल की शादी करीब दो साल पहले हुई थी। उसका एक बेटा है। कृष्णपाल की मौत के बाद उसकी मां और पत्नी बार-बार बेहोश हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed