{"_id":"6a4267228769a9b1720c7c87","slug":"mutawalli-murder-case-solved-two-teenagers-arrested-they-claimed-naushad-frequently-did-wrong-thing-2026-06-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुतवल्ली हत्याकांड का खुलासा: दो किशोर गिरफ्तार, बोले- आएदिन हमारे साथ कुकर्म करता था नौशाद, इसलिए मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुतवल्ली हत्याकांड का खुलासा: दो किशोर गिरफ्तार, बोले- आएदिन हमारे साथ कुकर्म करता था नौशाद, इसलिए मार डाला
Mon, 29 Jun 2026 06:08 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Mon, 29 Jun 2026 06:08 PM IST
सार
Saharanpuar News: चिलकाना रोड स्थित मस्जिद के मुतवल्ली नौशाद का शव 16 मई को मस्जिद के एक कमरे में मिला था। उसकी हत्या में पुलिस ने दो किशोरों को गिरफ़्तार किया है। बकौल पुलिस, दोनों ने हत्या करना कबूल कर लिया है।
विज्ञापन
हथकड़ी। सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चिलकाना रोड पर डेढ़ महीने पहले मदीना मस्जिद के मुतवल्ली (मस्जिद की देखरेख करने वाला) नौशाद हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। दो नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि नाबालिग आरोपियों ने कुकर्म से परेशान होकर मुतवल्ली की हत्या कर दी थी। काम करने के रुपये भी नहीं देता था।
विज्ञापन
सोमवार को पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि 16 मई 2026 को चिलकाना रोड स्थित मदीना मस्जिद के कमरे में मुतवल्ली नौशाद का शव मिला था। वह करीब 22 साल से मस्जिद में ही रह रहे थे। शादी नहीं हुई थी। घटनास्थल पर शव के पास लकड़ी की बल्ली मिली थी। नौशाद की नाक से खून निकल रहा था। माथे पर भी चोट के निशान मिले थे। इसमें मृतक के भाई दिलशाद की तरफ से तहरीर आई थी। मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस ने हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली। जांच के दौरान मिले साक्ष्यों, मुखबिर की सूचना और पूछताछ के आधार पर दो नाबालिगों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में दोनों ने हत्या की बात स्वीकार की। नाबालिगों ने बताया कि नौशाद के यहां काम करते थे। उनका आरोप है कि नौशाद कुकर्म करता था, जिससे वह लंबे समय से परेशान थे। इसी वजह से उन्होंने डंडे से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी। तीनों के बीच काफी देर तक हाथापाई भी हुई थी। मोबाइल का सिम भी तोड़कर फेंक दिया था। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल डंडा बरामद किया है।
परिजनों ने जताई थी हत्या की आशंका
घटना के बाद फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए थे। पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ की थी। मृतक के परिजनों ने शुरुआत से ही हत्या की आशंका जताई थी। उनका कहना था कि घटनास्थल से खून लगा डंडा मिला था। कमरे में संघर्ष के निशान थे। शव ऐसी जगह पड़ा था, जहां उसका होना सामान्य नहीं था।
ये भी देखें...
Saharanpur: रामनगर हिंसा मामले में 40 मिनट कोर्ट में पेश हुए सांसद चंद्रशेखर, बाहर निकलते ही कही ये बात
घटना के बाद फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए थे। पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ की थी। मृतक के परिजनों ने शुरुआत से ही हत्या की आशंका जताई थी। उनका कहना था कि घटनास्थल से खून लगा डंडा मिला था। कमरे में संघर्ष के निशान थे। शव ऐसी जगह पड़ा था, जहां उसका होना सामान्य नहीं था।
ये भी देखें...
Saharanpur: रामनगर हिंसा मामले में 40 मिनट कोर्ट में पेश हुए सांसद चंद्रशेखर, बाहर निकलते ही कही ये बात