{"_id":"6a4174d345f1a321be0f7add","slug":"the-board-will-approve-the-proposal-to-contract-out-the-cleaning-system-today-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-178451-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: सफाई व्यवस्था ठेके पर देने के प्रस्ताव पर आज लगेगी बोर्ड की मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: सफाई व्यवस्था ठेके पर देने के प्रस्ताव पर आज लगेगी बोर्ड की मुहर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनमंच सभागार में आज पूर्वाह्न 11:30 बजे से होगी नगर निगम बोर्ड की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। नगर निगम बोर्ड की बैठक आज पूर्वाह्न 11:30 बजे से जनमंच सभागार में होगी। इसमें 58 वार्डों की सफाई व्यवस्था ठेके पर देने सहित अनेक प्रस्तावों पर चर्चा के बाद मुहर लगेगी।
बोर्ड बैठक में लाए जा रहे प्रस्तावों को दो बार की कार्यकारिणी समिति की बैठक में चर्चा के बाद पास किया गया है। ऐसे में प्रस्तावों को लेकर ज्यादा चर्चा की संभावना कम ही है। हालांकि, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर लगाए गए लाइसेंस शुल्क को लेकर कुछ पार्षदों को आपत्ति है, जिस पर चर्चा हो सकती है। कुछ बिंदुओं को लेकर विरोध की भी संभावना है। इसके अलावा सफाई व्यवस्था ठेके पर देने को लेकर भी चर्चा होगी। इनके अलावा करोड़ों रुपये से बनने वाली सीसी सड़कों और नालों के प्रस्ताव हैं। बोर्ड बैठक में सबसे पहले नामित दस पार्षदों को महापौर डॉ. अजय कुमार द्वारा शपथ दिलाई जाएगी और उनका बोर्ड में स्वागत होगा।
प्रमुख प्रस्ताव
- 58 वार्डों की सफाई व्यवस्था आउटसोर्स पर देना।
- नामित दस पार्षदों को महापौर द्वारा शपथ दिलाना।
- व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर निर्धारित किए गए लाइसेंस शुल्क।
- सिनेमाघरों पर लगाए गए शो टैक्स, टिकट बिक्री पर टैक्स को कम करना।
- सफाई व्यवस्था पर 32.55 करोड़ रुपये की अतिरिक्त ग्रांट को खर्च करना।
- छह वार्डों में 1.70 करोड़ रुपये की सीसी सड़कों और नालों का निर्माण।
- बाबा लालदास घाट से बुद्धू घाट तक 1.44 करोड़ रुपये से सड़क और सीसी रिटेनिंग वॉल निर्माण।
- गढ़ी मलूक में 300 वर्ग मीटर भूमि को निशुल्क रूप में समाज कल्याण विभाग को देना।