पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The maximum temperature rose to 43 degrees, and the humidity made people sweat.

Saharanpur News: बढ़कर 43 डिग्री हुआ अधिकतम तापमान, उमस ने छुड़ाए पसीने

Mon, 29 Jun 2026 12:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
The maximum temperature rose to 43 degrees, and the humidity made people sweat.
न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री की वृद्धि हुई और वह 30 डिग्री सेल्सियस रहा
विज्ञापन


संवाद न्यूज़ एजेंसी
सहारनपुर। अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने से गर्मी का प्रकोप और बढ़ गया। दिनभर तेज धूप और उमस ने लोगों को परेशान रखा। पंखे और कूलर बेअसर हो गए।
जनपद में करीब चार दिन से उमस बनी हुई है। शनिवार की रात भी उमस के चलते लोग ठीक से सो नहीं सके। रविवार की सुबह जब जगे तो मौसम साफ रहा और समय से धूप निकल आई। सुबह से ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया था। छांव और पंखों की हवा में भी लोगों का पसीना नहीं सूख रहा था। न्यूनतम तापमान शनिवार की तुलना में एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर 30 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। अधिकतम तापमान में भी एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि रही, जिसकी वजह से वह बढ़कर 43 डिग्री सेल्सियस हो गया। दिन में पूरब की ओर से हवा चली, जिसकी वजह से हल्के बादल निकल आए, लेकिन गर्मी पर इन बादलों का कोई असर नहीं रहा।
विज्ञापन

--

आज हो सकती है बूंदाबांदी, गर्मी से राहत की उम्मीद
जनपद में आज से मौसम बदलने की उम्मीद है। रविवार को दिनभर पूरब की ओर से हवा चली और हल्के बादल भी निकल आए। मौसम विभाग ने सोमवार को बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम वेधशाला मिर्जापुर के प्रभारी अमीर आलम ने अगले छह से सात दिन तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जताई है। उन्होंने बताया कि जनपद में अगले एक सप्ताह तक बादल छाए रहने और बूंदाबांदी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

बीते एक सप्ताह का तापमान
तिथि------न्यूनतम---अधिकतम
28 जून----30-------43
27 जून----29-------42
26 जून----29-------42
25 जून----28-------40
24 जून----28-------39

23 जून----27-------37
22 जून----28-------34
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed