पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Animal traffic causes traffic jam, bike rider injured after car collision

Saharanpur News: पशु पैठ से लगा जाम, कार की टक्कर से बाइक सवार घायल

Mon, 29 Jun 2026 01:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Animal traffic causes traffic jam, bike rider injured after car collision
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गागलहेड़ी। कस्बे में रविवार को लगने वाली साप्ताहिक पशु पैठ के कारण सहारनपुर-देहरादून हाईवे पर करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा। जाम के बीच आगे निकलने की होड़ में एक कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।


हिंडन नदी पुल के पास लगने वाली पशु पैठ में आने वाले वाहनों की वजह से सुबह करीब 11 बजे हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसी दौरान देहरादून की ओर से आ रही एक कार ने थाना गागलहेड़ी के सामने हरोड़ा निवासी बाइक सवार शहजाद को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, जाम के दौरान वाहन चालक एक-दूसरे से आगे निकलने की कोशिश करते रहे, जिससे कई वाहन सड़क पर आड़े-तिरछे फंस गए। पुलिसकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद वाहनों को व्यवस्थित कर यातायात सुचारू कराया।
विज्ञापन

जाम के कारण सहारनपुर की ओर जा रही एक एंबुलेंस भी करीब 15 मिनट तक फंसी रही। भीषण गर्मी में निजी वाहनों और बसों में बैठे यात्रियों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब आधे घंटे बाद यातायात सामान्य होने पर वाहन चालकों और यात्रियों ने राहत की सांस ली। उधर सीओ सदर मुकेश कुमार त्यागी ने बताया कि आगामी रविवार से जाम से निपटने के लिए रणनीति बनाई जाएगी। बाइक सवार की तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed