{"_id":"69b8662734fd3abd7f062ec1","slug":"photo-pasted-on-aadhaar-card-identity-revealed-by-eyes-candidate-apprehended-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-171391-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: आधार पर फोटो चिपकाई, आंखों ने पहचान बताई, धरा गया अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: आधार पर फोटो चिपकाई, आंखों ने पहचान बताई, धरा गया अभ्यर्थी
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 17 Mar 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन रविवार को गोचर महाविद्यालय रामपुर मनिहारान केंद्र पर हापुड़ जिले के एक अभ्यर्थी पकड़ा गया। यह अभ्यर्थी अपने चचेरे के आधार कार्ड पर फोटो लगाकर परीक्षा देने पहुंचा था। उसके खिलाफ रामपुर मनिहारान थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
जिले में पुलिस उप निरीक्षक एवं समकक्ष पदों पर लिखित भर्ती परीक्षा दो दिन 25 केंद्रों पर आयोजित हुई थी। रविवार को दूसरी पाली में रामपुर मनिहारान स्थित गोचर महाविद्यालय में चिंटू कुमार निवासी परतापुर थाना पिलखुआ हापुड़ परीक्षा देने पहुंचा था। केंद्र पर उसके दस्तावेजों की जांच के बाद उसे परीक्षा कक्ष में बैठने की अनुमति दे दी गई।
इसी दौरान उसकी आयरिश और बायोमेट्रिक डाटा का मिलान भर्ती बोर्ड को ऑनलाइन भेजा गया। परीक्षा समाप्त होने से कुछ समय पहले भर्ती बोर्ड की ओर से सूचना मिली कि अभ्यर्थी के आयरिश और बायोमेट्रिक का मिलान नहीं हो पा रहा है।
इसके बाद परीक्षा केंद्र पर मौजूद पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पूछताछ में पहले तो युवक पुलिस को उलझाने की कोशिश करता रहा, लेकिन सख्ती करने पर उसने सच कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसने अपने चचेरे भाई के आधार कार्ड पर अपना फोटो लगाकर परीक्षा दी थी, क्योंकि उसकी उम्र ज्यादा हो चुकी थी।
इसके बाद सीओ यातायात शशि प्रकाश शर्मा ने आरोपी अभ्यर्थी के खिलाफ रामपुर मनिहारान थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।
Trending Videos