सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Pintu murder case revealed: Whole locality called him 'thief', kiln clerk murdered to remove the label

पिंटू हत्याकांड का खुलासा: 'चोर' कहता था पूरा मोहल्ला, महज ठप्पा हटाने के लिए कर दी भट्ठा मुंशी की हत्या

अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Mohd Mustakim Updated Tue, 26 May 2026 07:15 PM IST
विज्ञापन
सार

Saharanpur News: मुजफ्फरनगर निवासी मिंटू ने अपने भाई पिंटू के लापता होने पर देवबंद थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच की तो विशाल और गगन का नाम सामने आया। दोनों को पकड़कर पुलिस ने हत्या का खुलासा कर दिया। 

Pintu murder case revealed: Whole locality called him 'thief', kiln clerk murdered to remove the label
गिरफ्तार आरोपी और उनसे बरामद आला कत्ल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

देवबंद थाना क्षेत्र में भट्ठा मुंशी पिंटू की हत्या का बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी भट्ठा मुंशी से कोई रंजिश या जान-पहचान नहीं थी। एक आरोपी को पिता और मोहल्ले के लोगों ने चोर कह दिया था, जिससे वह गुस्सा था। चोर का ठप्पा हटाने के लिए आरोपी ने कुछ बड़ा अपराध करने की योजना बनाई और निर्दोष पिंटू को मौत के घाट उतार दिया। सनक की वजह से हत्याकांड को अंजाम दिया गया।
Trending Videos

 

पुलिस लाइन में एसपी देहात मयंक पाठक ने बताया कि 30 अप्रैल को मुजफ्फरनगर के थाना चरथावल क्षेत्र में गांव कुटेशरा निवासी मिंटू ने अपने भाई पिंटू के लापता होने पर देवबंद थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस पिंटू की तलाश कर रही थी। इसी दौरान तीन मई को गांव आखलौर खेड़ी के पास नाले में पिंटू का शव मिला था। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में मुजफ्फरनगर जिले के गांव आखलौर निवासी विशाल और गगन का नाम सामने आया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हाईवे से गांव घलौली जाने वाले मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से हत्या में इस्तेमाल की गई आधी ईंट, मृतक का आधार कार्ड व पैन कार्ड और खून से सनी विशाल की शर्ट बरामद हुई।
 
विज्ञापन

हत्याकांड की वजह
पुलिस ने बताया कि आरोपी विशाल ने पिछले वर्ष मुजफ्फरनगर में लूट की घटना को अंजाम दिया था, जिसमें गिरफ्तारी के बाद वह जेल गया था। कुछ समय पहले ही वह जेल से बाहर आया था। कुछ दिन पहले वह अपने साथी गगन के साथ एक मुकदमे की तारीख पर मुजफ्फरनगर कचहरी गया था। वहां दोनों ने शराब पी और नॉनवेज खाया। लौटते समय उनकी बाइक खराब हो गई, जिसे वहीं छोड़कर दोनों घर लौट आए। घर पहुंचने पर पिता ने विशाल से बाइक के बारे में पूछा। बाइक छोड़ आने की बात पर पिता ने उसकी पिटाई कर दी और चोरी का आरोप लगाया। इसके बाद मोहल्ले के लोग भी उसे चोर कहने लगे, जिससे वह मानसिक रूप से बेहद परेशान रहने लगा। विशाल ने सोच लिया था कि चोर का ठप्पा हटाने के लिए कुछ बड़ा करना है। उसने अपने साथी गगन को भी योजना में शामिल कर लिया। 

ऐसे की वारदात
29 अप्रैल की रात दोनों आरोपी गांव के पास मनोज की ट्यूबवेल पर बैठे थे। इसी दौरान बाइक से गुजर रहे मुंशी पिंटू को उन्होंने रोक लिया। दोनों ने पहले उसकी गर्दन दबाकर उसे नीचे गिराया और फिर गन्ने के खेत में ले जाकर ईंट के अद्धे से सिर पर कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी मृतक की बाइक लेकर मुजफ्फरनगर बाईपास की तरफ गए और उसे एक होटल के पास छोड़ दिया। शव को करीब 150 से 200 मीटर दूर खेतों से ले जाकर रस्सी से पत्थर बांधकर नाले में फेंक दिया था।

ये भी देखें...
Saharanpur: 1.30 करोड़ की हेरोइन के साथ नशा तस्कर दबोचा, हर सप्लाई के मिलते थे 10 हजार रुपये


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed