सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Protest Staged Over the Installation of Postpaid Meters in Place of Prepaid Ones

Saharanpur News: प्रीपेड के स्थान पर पोस्टपेड मीटर लगाने को लेकर किया प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 17 Apr 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Protest Staged Over the Installation of Postpaid Meters in Place of Prepaid Ones
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान। भाकियू (तोमर) के कार्यकर्ताओं ने प्रीपेड स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं को हो रही परेशानियों को लेकर तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री और ऊर्जा मंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की।
Trending Videos



मंडल प्रभारी मुजीबुर्रहमान इदरीसी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रीपेड स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं को हो रही समस्याओं को लेकर तहसील मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान एसडीएम डॉ. पूर्वा शर्मा को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि विद्युत निगम द्वारा क्षेत्र के अधिकांश उपभोक्ताओं के यहां नए स्मार्ट मीटर लगाए गए, जिन्हें बाद में प्रीपेड प्रणाली में परिवर्तित कर दिया गया। ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया है कि मीटर स्थापना के समय उपभोक्ताओं को यह स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई कि ये मीटर प्रीपेड होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई स्थानों पर उपभोक्ताओं की अनुमति के बिना स्मार्ट मीटर लगाए जाने की शिकायतें भी सामने आई हैं, इससे आम जनता में असंतोष व्याप्त है। मांग की है कि विद्युत निगम को निर्देशित किया जाए कि उपभोक्ताओं के यहां प्रीपेड स्मार्ट मीटर के स्थान पर पोस्टपेड या पुराने मीटर लगाए जाएं। ज्ञापन देने वालों में सोहनवीर, राहुल, विशाल, रियाज, मुस्तकीम, शादाब, सलीम, अब्दुल रहमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed