{"_id":"6a34464bb445b552b5020543","slug":"qutubpur-labdaula-has-raised-the-prestige-of-saharanpur-at-the-national-level-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-177809-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: कुतुबपुर लबडौला ने राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया सहारनपुर का मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: कुतुबपुर लबडौला ने राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया सहारनपुर का मान
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 19 Jun 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सहारनपुर। केंद्रीय स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा संचालित स्वच्छ व हरित विद्यालय रेटिंग 2025-26 में शामिल हुए देशभर के 14.75 लाख विद्यालयों में उच्च प्राथमिक विद्यालय कुतुबपुर लबडौला ने 55वीं रैंक प्राप्त की है। इससे न केवल विभाग, बल्कि जनपद का भी नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है।
प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश से राज्य स्तर पर चयनित 20 विद्यालयों को राष्ट्रीय स्तर पर मूल्यांकन के लिए भेजा गया था। इनमें से 11 विद्यालयों को जगह मिली है, जिनमें छह परिषदीय विद्यालय शामिल हैं। इनमें से एक सहारनपुर के नागल ब्लॉक के गांव कुतुबपुर लबडौला स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय है। प्रतियोगिता के तहत विद्यालय की सफाई व्यवस्था और शौचालयों आदि का राष्ट्रीय मानकों के आधार पर आकलन किया गया।
विद्यालय के विद्यार्थी अपने जन्मदिन पर विद्यालय को साबुन भेंट करते हैं। इसके लिए बैंक बनाया हुआ है। दो डिब्बे रखे गए हैं, जिनमें बच्चे साबुन या अपनी इच्छा के अनुसार एकऋ, दो या पांच रुपये भी डालते हैं। बच्चे सफाई के प्रति जागरूक है, जो विद्यालय परिसर के साथ ही खुद को भी साफ रखते हैं। भोजन करने से पहले और बाद में हाथ साबुन से धुलते हैं। प्रत्येक कक्ष में डस्टबिन रखा है। विद्यालय हरा-भरा है। देशभर में 55वीं रैंक आना उसी का इनाम है।
विज्ञापन
अन्य गतिविधियों में भी अव्वल
विद्यालय में इको क्लब भी बना हुआ है। शिक्षकों की सक्रियता के चलते बच्चे नए-नए प्रयोग करते हैं। इसी के चलते बीते वर्ष विद्यालय को भारत सरकार का पर्यावरण मित्र पुरस्कार भी मिल चुका है। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान में भी विद्यालय दसवें नंबर पर रह चुका है। छात्र विवेक ने श्रेष्ठ परीक्षा में सफलता पाई थी, जो सरकार के खर्च पर वाराणसी के प्रतिष्ठित बोर्डिंग स्कूल में पढ़ रहा है।
इनका रहा योगदान
विद्यालय की सफलता में प्रधानाध्यापक इंदु बैस, सहायक अध्यापक संजीव कुमार, डॉ. कृपाल मलिक, सारिका गुप्ता, निशात अंजुम, राजेंद्र सिंह, अनुदेशक विक्रांत मलिक, अंजलि रानी और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पूनम का योगदान है। शिक्षकों का कहना है कि अभिभावक भी पूरा सहयोग करते हैं।
वर्जन
स्वच्छ व हरित विद्यालय रेटिंग में उच्च प्राथमिक विद्यालय कुतुबपुर लबडौला ने राष्ट्रीय स्तर पर 55वीं रैंक प्राप्त की है, जो पूरे विभाग के लिए खुशी की बात है। सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को इसका श्रेय जाता है।
- कोमल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी