सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Railways to run special trains on Holi, passengers to get relief

Saharanpur News: होली पर रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी राहत

संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 13 Feb 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Railways to run special trains on Holi, passengers to get relief
विज्ञापन
सहारनपुर। होली के त्योहार पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने राहत देने का फैसला किया है। यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विशेष ट्रेनों की घोषणा कर दी है। इनका संचालन 24 फरवरी से शुरू होगा, जो 26 मार्च तक संचालित होगी।
Trending Videos

ट्रेन नंबर 04552 सहारनपुर-लखनऊ विशेष ट्रेन 24 फरवरी को सहारनपुर से रात 9:30 बजे चलेगी, जो रुड़की, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर होते हुए लखनऊ में अगले दिन सुबह 6:30 बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04551 लखनऊ-सहारनपुर विशेष ट्रेन लखनऊ से एक मार्च को रात नौ बजे रवाना होगी। सहारनपुर में अगले दिन सुबह सात बजे आएगी। यह ट्रेन अप-डाउन में एक-एक चक्कर लगाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन नंबर 05005 बरहनी-अमृतसर विशेष एक्सप्रेस चार मार्च को बरहनी से अपराह्न 3:10 बजे रवाना होगी, जो तुलसीपुर, बलरामपुर, गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद होते हुए अगले दिन सुबह 3:57 बजे सहारनपुर आएगी। यह ट्रेन 25 मार्च तक चलेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 05006 अमृतसर-बरहनी विशेष एक्सप्रेस पांच मार्च को अमृतसर से दोपहर 12:45 बजे रवाना होगी और ब्यास, जालंधर सिटी, ढंढारी कला, अंबाला कैंट, यमुनानगर-जगाधरी होते हुए सहारनपुर में शाम छह बजे आएगी। 26 मार्च तक चलाई जाएगी। अप-डाउन में चार-चार चक्कर लगाएगी। इन ट्रेनों के संचालित होने से होली पर यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed