{"_id":"698e2dcaa234d0fffc0c5bf3","slug":"slight-improvement-in-cm-dashboard-ranking-34th-position-in-the-state-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-169243-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: सीएम डैश बोर्ड रैंकिंग में मामूली सुधार, प्रदेश में 34वां स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: सीएम डैश बोर्ड रैंकिंग में मामूली सुधार, प्रदेश में 34वां स्थान
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 13 Feb 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले की सीएम डैश बोर्ड रैंकिंग में मामूली सुधार हुआ है। प्रदेश में जिले ने जनवरी माह में विकास और राजस्व की संयुक्त रैंकिंग में 34वां स्थान हासिल किया है। दिसंबर माह में रैंकिंग 36वीं थी। जनवरी में ओडीओपी टूल किट, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में जिले को डी रैंक मिली है।
शासन की ओर से सीएम डैशबोर्ड पर हर महीने जिलों के राजस्व कार्यों, विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था के आधार पर रिपोर्ट जारी की जाती है। डैशबोर्ड सभी जिलों के 49 विभागों के 109 कार्यक्रमों की विभिन्न मानकों के आधार पर समीक्षा करता है। इसके बाद उन्हें अंक दिए जाते हैं। इन्हीं अंकों के आधार पर जिलों की रैंकिंग हर महीने जारी की जाती है। जिले ने जनवरी में निर्धारित दस में 8.94 अंक हासिल किए हैं। जनवरी माह में शादी अनुदान योजना, पोषण अभियान में जिले को सी ग्रेड मिला है।
इसके अलावा जल जीवन मिशन में जिले को बी ग्रेड मिला है। सीएम डैश बोर्ड रैंकिंग को लेकर जिलाधिकारी हर माह बैठक करते हैं। रैंकिंग सुधारने के लिए अधिकारियों को निर्देश भी दिए जाते हैं, लेकिन इन सबके बावजूद जिला टॉप-10 या टॉप 20 में शामिल नहीं हो पा रहा है। इसी तरह की हालत मंडल के अन्य जिलों शामली और मुजफ्फरनगर की है। शामली ने जनवरी माह की रैंकिंग में 26 तो मुजफ्फरनगर ने 55 वां स्थान हासिल किया है।
- पहले स्थान पर है ललितपुर
जनवरी माह की रैंकिंग में ललितपुर ने पहला स्थान हासिल किया है। दूसरे नंबर पर शाहजहांपुर और तीसरे स्थान पर हमीरपुर जिला है। चौथे पर लखीमपुर खीरी और बरेली है। सहारनपुर जिला पिछले छह माह में एक बार भी टॉप 5 में जगह नहीं बना सका है।
Trending Videos