{"_id":"6a7c7c0f44ef3947b60a8867","slug":"saharanpur-25-year-old-married-woman-dies-after-consuming-poison-in-bargaon-her-family-alleges-murder-2026-08-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: बड़गांव में 25 साल की विवाहिता की जहर खाने से मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: बड़गांव में 25 साल की विवाहिता की जहर खाने से मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, जांच शुरू
Wed, 12 Aug 2026 07:28 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Wed, 12 Aug 2026 07:28 PM IST
सार
सहारनपुर के कस्बा बड़गांव निवासी मनीषा रानी की शादी पांच साल पहले गौरव के साथ हुई थी। दोनों का एक बेटा है। गौरव दो दिन पहले ही नौकरी से छुट्टी लेकर घर आया था। मनीषा ने किसी बात से क्षुब्ध होकर जहर खा लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बड़गांव कस्बा निवासी विवाहिता मनीषा रानी (25) की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने नायब तहसीलदार के साथ गांव पहुंचकर जांच पड़ताल करते हुए साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
मंगलवार देर शाम कस्बा निवासी गौरव की पत्नी मनीषा ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे निजी चिकित्सक के पास ले गए। वहां सुधार न होने पर वे उसे जिला अस्पताल ले जा रहे थे, रास्ते में मनीषा की मौत हो गई। इसके बाद परिजन देर रात शव को घर ले आए। इसी दौरान किसी ने उसके मायके खबर कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार तड़के मायके से पहुंचे लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना के बाद थाना अध्यक्ष नरेंद्र भड़ाना, नायब तहसीलदार देवबंद मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। मृतका का डेढ़ साल का एक बेटा है। मनीषा की शादी को पांच साल हो गए थे। पति किसी निजी कंपनी में बाहर नौकरी करता है। परिजनों ने बताया कि दो दिन पहले ही वह छुट्टी लेकर घर आया था।
सीओ देवबंद अमित सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया जहर खाने से मौत होने की बात सामने आई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों की तरफ से अभी तक तहरीर नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ये भी देखें...
Saharanpur: सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका
ये भी देखें...
Saharanpur: सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका