{"_id":"6a7b7ac455e7af49af09710c","slug":"shakambhari-river-overflows-again-pilgrims-halted-for-the-second-consecutive-day-several-villages-cut-off-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-181531-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: शाकंभरी नदी फिर उफनी, दूसरे दिन भी श्रद्धालु रोके, कई गांवों का संपर्क कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: शाकंभरी नदी फिर उफनी, दूसरे दिन भी श्रद्धालु रोके, कई गांवों का संपर्क कटा
Wed, 12 Aug 2026 01:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 12 Aug 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
शाकंभरी सिद्धपीठ में सुबह आया पानी का तेज बहाव। संवाद
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाकंभरी/ चिलकाना(सहारनपुर)। शिवालिक पहाड़ियों में लगातार हो रही बारिश के चलते घाड़ क्षेत्र की बरसाती नदियां उफान पर हैं। सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी की नदी का जलस्तर मंगलवार को दूसरे दिन भी बढ़ा रहा। इसके चलते पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं को मां भगवती के दर्शनों की अनुमति नहीं दी। जैतपुर खुर्द में नदी में पानी आने से पांच घंटे तक 20 गांवों का संपर्क तहसील से कटा रहा। उधर, बारिश से सुल्तानपुर-पठेड़ मार्ग पर सड़क में कटाव शुरू हो गया है। यहां बन रहे पुल का निर्माण भी प्रभावित हुआ है। खादर के खेतों में पानी भरने से गन्ना धान और हरे चारे को नुकसान की आशंका पैदा हो गई है।
लगातार हो रही बारिश के चलते मंगलवार सुबह पांच बजे पानी बढ़ने की सूचना के बाद सिद्धपीठ में श्रद्धालुओं को नदी की स्थिति के बारे में जानकारी देकर वापस लौटाया जाता रहा। शाम तक नदी में पानी का बहाव बना रहने से सिद्धपीठ जाने वाले श्रद्धालुओं में मायूसी रही। वहीं जैतपुर खुर्द की बरसाती नदी में भी अचानक पानी बढ़ने से सुंदरपुर-जसमौर मार्ग पांच घंटे तक बाधित रहा। नदी में पानी आने के कारण 20 से अधिक गांवों धौलाकुआं, कोठड़ी, जैतपुर कला, जैतपुर खुर्द, आलमपुर, बाकरपुर, जसमौर आदि का संपर्क कटा रहा। मार्ग के दोनों ओर राहगीरों और वाहन चालकों की लंबी कतारें लग गईं। लोग नदी का पानी कम होने का इंतजार करते रहे। करीब 10 बजे के बाद पानी का बहाव कम हुआ, जिसके बाद ही लोगों ने सावधानीपूर्वक नदी को पार किया।
चिलकाना क्षेत्र में पहाड़ों से पानी आने के कारण खादर क्षेत्र में जलभराव हो गया है। खेतों में पानी भरने से फसलें डूबने की कगार पर पहुंच गईं हैं, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। लगातार पानी बढ़ने से खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान होने की आशंका है। किसानों का कहना है कि यदि पानी जल्द कम नहीं हुआ तो धान, गन्ने और हरे चारे की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो सकतीं हैं।
विज्ञापन
सुल्तानपुर-गंदेवड़ मार्ग पर सीएचसी के निकट बन रहे पुल का निर्माण कार्य भी पानी भरने के कारण प्रभावित हुआ है। निर्माणाधीन पुल के आसपास बाढ़ का पानी भरने से स्थायी संपर्क मार्ग पर कटाव होना शुरू हो गया है। उधर, बिहारीगढ़ में भी हिंडन नदी में पानी का स्तर बढ़ने से करीब दो घंटे तक आवागमन बंद रहा।
- बाइक सवार युवक और भैंसा बुग्गी बहे, ग्रामीणों ने निकाला
मिर्जापुर। क्षेत्र की बरसाती नदियों में भी उफान है। पहाड़ों में हुई बारिश के बाद शाहपुर गाड़ा की नदी में अचानक पानी बढ़ने से उस समय अफरा-तफरी मच गई जब लकड़ी लेने गया एक बाइक सवार युवक नदी की तेज धार में फंस गया।
एक युवक बाइक लेकर नदी में लकड़ी चुगने गया था इसी दौरान अचानक पानी का तेज बहाव आ गया और वह बाइक समेत नदी की धार में फंस गया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद युवक को नदी की धार से बाहर निकाला। रेत लेने गई भैंसा-बुग्गी भी पानी की धार में बह गई जिसे ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला।