{"_id":"6a7b7a1ef0e07ac48c072480","slug":"house-collapses-in-heavy-rain-five-people-sustain-minor-injuries-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-181568-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: भारी बारिश में गिरा मकान, पांच लोग मामूली चोटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: भारी बारिश में गिरा मकान, पांच लोग मामूली चोटिल
Wed, 12 Aug 2026 01:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 12 Aug 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीतरों। दो दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के चलते ग्राम झाड़वन में सावेज और अकरम का मकान अचानक भरभराकर गिर गया। मकान गिरने से परिवार में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के दौरान मकान में मौजूद रुबीना, सोफिया, अमरीन, हादिया और शाद को मामूली चोटें आईं। गनीमत रही कि हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। मकान के अचानक गिरने से पीड़ित परिवार का खाने-पीने का सामान और दैनिक जरूरत का घरेलू सामान मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। पीड़ित परिवार ने तहसील प्रशासन से बारिश से हुए नुकसान का मुआयना कराकर प्राकृतिक आपदा के तहत आर्थिक सहायता दिलाए जाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन