{"_id":"699ea59a13a65400ac0151c0","slug":"saharanpur-a-young-man-died-in-a-head-on-collision-between-bikes-on-mandi-samiti-road-2026-02-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: मंडी समिति रोड पर बाइकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में युवक की मौत, दूसरे का हुआ ये हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: मंडी समिति रोड पर बाइकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में युवक की मौत, दूसरे का हुआ ये हाल
Saharanpur
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Wed, 25 Feb 2026 01:02 PM IST
विज्ञापन
सार
चौकी निर्यात निगम के पास बाइकों की टक्कर में दो युवक घायल हो गए। अस्पताल में नवाज नाम के युवक ने दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है
Death
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
कोतवाली मंडी क्षेत्र में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब मंडी समिति रोड पर स्थित चौकी निर्यात निगम के पास दो बाइकों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
Trending Videos
यह हादसा मंगलवार देर रात को हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइकों की गति काफी तेज थी और वे अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार उछलकर सड़क पर गिर पड़े और गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोग तुरंत मौके पर दौड़े और घायलों को संभालने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। तुरंत दोनों घायलों को जिला अस्पताल के लिए रवाना किया। अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा इलाज शुरू करने के बावजूद, कम्बोहन निवासी नवाज नाम के युवक ने दम तोड़ दिया। अन्य दो घायलों का इलाज किया जा रहा है, जिनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस का मानना है कि सीसीटीवी फुटेज से यह स्पष्ट हो सकेगा कि टक्कर किस कारण हुई और कौन सी बाइक किस तरफ से आ रही थी। इस हादसे ने एक बार फिर तेज गति से वाहन चलाने के खतरों को उजागर किया है।
