सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Development Authority's first township gets green signal from RERA

Saharanpur: विकास प्राधिकरण की पहली टाउनशिप को रेरा की हरी झंडी, जानें कब से होगी 1460 प्लॉट की बिक्री

अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Mohd Mustakim Updated Thu, 26 Mar 2026 08:58 AM IST
विज्ञापन
सार

सहारनपुर विकास प्राधिकरण चुन्हैटी के पास अपनी पहली टाउनशिप विकसित कर रहा है। पहले आवेदन में रेरा ने आपत्ति लगा दी थी। संशोधित करके प्रस्ताव भेजा गया, जिसे मंजूर कर लिया गया। करीब 200 करोड़ की लागत आने की बात कही जा रही है। 

Saharanpur: Development Authority's first township gets green signal from RERA
रेरा (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

विकास प्राधिकरण की पहली टाउनशिप को आखिरकार रेरा (रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी) की मंजूरी मिल गई। टाउनशिप के दो चरण में 1460 प्लॉटों की बिक्री की जाएगी। पहले चरण में करीब 37 हेक्टेयर पर टाउनशिप विकसित होगी। अधिकारियों का कहना है कि जल्दी ही प्लॉट बिक्री के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
Trending Videos

 

बता दें, कि विकास प्राधिकरण की तरफ से चुन्हैटी गांव के पास 52.9751 हेक्टेयर में टाउनशिप विकसित की जा रही थी। इसमें करीब 200 करोड़ रुपये लागत का दावा किया जा रहा है। टाउनशिप का रेरा में पंजीकरण के लिए प्राधिकरण की तरफ से कुछ माह पहले आवेदन किया गया था। हालांकि रेरा ने उस पर आपत्ति जता दी थी। रेरा की तरफ से कहा गया था कि जितनी जमीन अभी उपलब्ध है, उसके हिसाब से दोबारा मैप बनाकर भेजा जाए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, प्राधिकरण के पास अभी करीब 40 हेक्टेयर जमीन है। 12 हेक्टेयर जमीन को खरीदने की प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में प्राधिकरण की तरफ से दोबारा मैप भेजा गया। इसके बाद अब रेरा ने विकसित करने के लिए मंजूरी दे दी है। वहीं, टाउनशिप को लेकर अभी रेट निर्धारित नहीं हुए हैं, लेकिन अनुमानित तौर पर 29-30 हजार रुपये गज के हिसाब से आवासीय प्लाट बेचे जाएंगे, जबकि व्यावसायिक प्लॉट के लिए दोगुना रेट होगा।
 

खरीदारों के हितों की रक्षा के लिए है रेरा
अगर कोई भी बड़ी टाउनशिप बनाई जा रही है तो उसके लिए रेरा में पंजीकरण होना अनिवार्य है। रियल एस्टेट क्षेत्र को विनियमित करने और घर खरीदारों के हितों की रक्षा करने वाली यह एक वैधानिक संस्था है। इसके तहत लेआउट, सुविधाएं और विकास की समय सीमा समेत तमाम नियमों का उल्लेख होता है। खरीदार निर्माण में देरी, खराब गुणवत्ता या कारपेट एरिया में कमी जैसी समस्याओं की शिकायत यूपी रेरा के पास कर सकते हैं।
 

दूसरे चरण में कुल 646 प्लॉट 
टाउनशिप को दो चरणों में तैयार करने की योजना है। करीब 37 हेक्टेयर के पहले चरण में सेक्टर ए-11.31 हेक्टेयर (444 प्लॉट), सेक्टर बी- 9.61 हेक्टेयर (146 प्लॉट) और सेक्टर डी- 9.72 हेक्टेयर (200 प्लॉट) होंगे। इसके अलावा सेक्टर जी- 2.42 हेक्टेयर (केवल भवन निर्माण) के लिए होगा। दूसरे चरण में सेक्टर ई- 7.28 हेक्टेयर (108 प्लॉट) और सेक्टर एफ- 12.99 हेक्टेयर में (538 प्लॉट) होंगे। वहीं, सेक्टर-सी व्यावसायिक उपयोग के लिए आरक्षित रहेगा। दूसरे चरण में कुल 646 प्लॉट होंगे।
 

ये बोले अधिकारी
टाउनशिप के लिए रेरा से मंजूरी मिल गई है। पहले चरण में 37 हेक्टेयर में टाउनशिप विकसित की जाएगी। इसके लिए सभी तैयारियां की जा रही है। जल्दी ही टाउनशिप में प्लॉट की बिक्री शुरू कर दी जाएगी।
- विजय शुक्ला, सचिव विकास प्राधिकरण
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed