फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Devotees Offer Jalabhishek at Shiva Temples on First Monday of Sawan

Saharanpur: सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

Mon, 03 Aug 2026 10:53 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 03 Aug 2026 10:53 AM IST
सार

सावन के पहले सोमवार पर सहारनपुर के प्रमुख शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और बेलपत्र अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठे।

विज्ञापन
Saharanpur: Devotees Offer Jalabhishek at Shiva Temples on First Monday of Sawan
सहारनपुर में जलाभिषेक करने पहुंचे श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सावन मास के पहले सोमवार पर सहारनपुर महानगर के प्रमुख शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। तड़के से ही शिवभक्त भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए मंदिरों में पहुंचने लगे। सुबह से ही शिव मंदिरों में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा।

विज्ञापन


जल, दूध और बेलपत्र अर्पित कर मांगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक कर बेलपत्र और भस्म अर्पित किए। महिलाओं ने सावन सोमवार का व्रत रखकर विशेष पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन


प्रमुख शिवालयों में दिनभर रही श्रद्धालुओं की भीड़
श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर के कपाट खुलते ही जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। इसके अलावा श्री बागेश्वर महादेव मंदिर, श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर, गंगा मंदिर, मंडी समिति स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर, श्री ज्ञानेश्वर महादेव, घंटाघर स्थित श्री हनुमान मंदिर, गिल कॉलोनी के श्री नारायण मंदिर और आवास विकास स्थित हरि मंदिर सहित महानगर के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed