फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Middle-Aged Man Found Hanging From Tree Near Highway, Family Alleges Murder

Saharanpur: हाईवे किनारे पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Mon, 03 Aug 2026 11:03 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 03 Aug 2026 11:03 AM IST
सार

सहारनपुर के बिहारीगढ़ क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर एक अधेड़ का शव यूकेलिप्टस के पेड़ से लटका मिला। मृतक के परिजनों ने हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने की आशंका जताई है। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
Saharanpur: Middle-Aged Man Found Hanging From Tree Near Highway, Family Alleges Murder
मौके पर जमा लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर के बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर गांव मनोहरपुर स्थित रेस्ट एरिया के पास सोमवार सुबह एक अधेड़ का शव यूकेलिप्टस के पेड़ से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


परिजनों ने लगाया हत्या कर शव लटकाने का आरोप
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 50 वर्षीय राजवीर सिंह निवासी बादशाहपुर के रूप में हुई है। उनकी पहचान बड़े भाई सौतम सिंह ने की। घटना की सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों का आरोप है कि राजवीर सिंह की हत्या करने के बाद शव को पेड़ से लटका दिया गया, ताकि मामला आत्महत्या का प्रतीत हो। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: कांवड़ यात्रा में सीएम योगी के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने किया निरीक्षण
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं पर जांच
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जाएगा। जांच पूरी होने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed