फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Woman dies after delivery at private hospital; uproar ensues.

Saharanpur News: निजी अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत, हंगामा

Mon, 03 Aug 2026 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after delivery at private hospital; uproar ensues.
बाजोरिया रोड ​स्थित निजी अस्पताल में महिला की मौत के बाद घटना की जानकारी देते परिजन।
- बाजोरिया रोड स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव पीड़ा पर भर्ती हुई थी महिला
विज्ञापन

- इलाज में लापरवाही बरतने और अभद्रता का आरोप, भीम आर्मी कार्यकर्ता पहुंचे

- सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम सदर व सीओ द्वितीय ने पहुंचकर परिजनों को समझाया
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। बाजोरिया रोड स्थित एक निजी अस्पताल में महिला की डिलीवरी के बाद मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही बरतने, अभद्रता का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। भीम आर्मी के कार्यकर्ता भी पहुंचे। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से बात कर समझाया। हालांकि बाद में समझौता हो गया।
मामला थाना जनकपुरी क्षेत्र का है। देवबंद के गांव रसूलपुर टांक निवासी अमरदीप ने पत्नी आंचल को प्रसव पीड़ा होने पर रविवार सुबह बाजोरिया रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। दोपहर बाद डिलीवरी हुई। कुछ देर बाद ही महिला की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों ने महिला की हालत गंभीर बताते हुए पहले दो यूनिट रक्त चढ़ाने की बात कही। आरोप है कि इसके बाद भी महिला की हालत में सुधार नहीं हुआ। तभी अस्पताल स्टाफ ने मरीज को बाहर ले आने और दूसरे अस्पताल ले जाने के लिए कहा। इस दौरान उन्हें पता चला कि महिला की मौत हो चुकी है। इसके बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही, अभद्र व्यवहार और मारपीट का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया।
विज्ञापन

बाद में भीम आर्मी भारत एकता मिशन के जिला महासचिव सौरभ सिंह, आसपा जिलाध्यक्ष सचिन देव, गुलशेर मलिक, शुभम, अर्जुन जाटव भी पहुंच गए। हंगामे की सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह, एसडीएम सदर सुबोध कुमार, सीओ द्वितीय मनोज कुमार यादव और थाना जनकपुरी पुलिस पहुंची और परिजनों को समझाकर शांत कराया। बाद में मृतका आंचल के पति अमरदीप ने किसी तरह की कार्रवाई से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- वर्जन
बाजोरिया रोड पर निजी अस्पताल में हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। परिजनों ने थाने में लिखकर दे दिया है कि वह किसी तरह की कार्रवाई नहीं चाहते। - मनोज कुमार यादव, सीओ द्वितीय

बाजोरिया रोड स्थित निजी अस्पताल में महिला की मौत के बाद घटना की जानकारी देते परिजन।

बाजोरिया रोड स्थित निजी अस्पताल में महिला की मौत के बाद घटना की जानकारी देते परिजन।

बाजोरिया रोड स्थित निजी अस्पताल में महिला की मौत के बाद घटना की जानकारी देते परिजन।

बाजोरिया रोड स्थित निजी अस्पताल में महिला की मौत के बाद घटना की जानकारी देते परिजन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed