{"_id":"6a6f9a141edf57c77c00a7dc","slug":"bail-plea-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-180942-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: नशा तस्करी के आरोपी की जमानत अर्जी खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: नशा तस्करी के आरोपी की जमानत अर्जी खारिज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अदालत से
सहारनपुर। अदालत ने नशा तस्करी के आरोपी की जमानत अर्जी खारिज की है। आरोपी तसव्वर ने अपर सत्र न्यायाधीश की अदालत में जमानत याचिका दाखिल की थी।
वादी उप निरीक्षक कृष्ण कुमार ने थाना तीतरो में तहरीर दी थी। बताया कि 30 अप्रैल को टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर बहलोलपुर चौकी की ओर से आती हुई एक सफेद रंग की कार को रुकने का इशारा किया। कार चालक कच्चे रास्ते पर गाड़ी को लेकर भागने की कोशिश करने लगा। इसके बाद पुलिस ने कार चालक को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शाहरूख बताया। तलाशी में उसके पास से 300 ग्राम स्मैक बरामद हुई। यह स्मैक तसव्वर निवासी गंगोह से लेकर आया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। आरोपी ने जमानत के लिए अदालत में याचिका दाखिल की। अभियोजन पक्ष ने जमानत का विरोध किया। साथ ही आपराधिक इतिहास को भी अदालत के समक्ष रखा। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद आरोपी तसव्वर की याचिका निरस्त की है।