फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A special train on the Saharanpur-Mohali route will start today.

Saharanpur News: आज से शुरू होगी सहारनपुर-मोहाली मार्ग पर विशेष ट्रेन

Mon, 03 Aug 2026 12:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
A special train on the Saharanpur-Mohali route will start today.
- 21 अगस्त तक चलेगी, आरआरबी परीक्षा के लिए जारी किए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। रेलवे ने आरआरबी (रेलवे भर्ती बोर्ड) परीक्षा को लेकर सहारनपुर से अजीत सिंह नगर (मोहाली) के बीच अनारक्षित परीक्षा विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह विशेष ट्रेन सोमवार यानी आज से शुरू होगी, जो 21 अगस्त तक चलेगी।

अंबाला मंडल के सीनियर डीसीएम यशनजीत सिंह ने बताया कि ट्रेन नंबर 04561-62 सहारनपुर-मोहाली-सहारनपुर परीक्षा विशेष ट्रेन दोनों दिशाओं में 19-19 चक्कर लगाएगी। इस ट्रेन में नौ कोच हैं। इनमें सात सामान्य कोच और दो एसएलआर कोच लगाए गए हैं। ट्रेन नंबर 04561 सहारनपुर से मोहाली के लिए रोजाना सुबह 4:40 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद यह ट्रेन 4:52 बजे पिलखनी, पांच बजे सरसावा, 5:16 बजे यमुनानगर-जगाधरी, 5:22 बजे जगाधरी वर्कशॉप, 5:38 बजे मुस्तफाबाद, 5:48 बजे बराड़ा, 6:30 बजे अंबाला कैंट, 6:48 बजे धूलकोट, 7:20 बजे चंडीगढ़ होते हुए सुबह 7:50 बजे साहिबजादा अजीत सिंह नगर (मोहाली) पहुंचेगी। इसी तरह ट्रेन नंबर 04562 मोहाली से सहारनपुर के लिए शाम 7:10 बजे रवाना होगी। 7:25 बजे चंडीगढ़, 8:33 बजे अंबाला कैंट समेत अन्य स्टेशनों से होते हुए सहारनपुर में रात 10:25 बजे आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed