{"_id":"69f0bdba594c7afcc80dadb8","slug":"saharanpur-girl-murdered-by-slitting-her-throat-stabbed-at-many-places-on-her-body-2026-04-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: युवती की गला काटकर हत्या, शरीर पर कई जगह मारे चाकू, गर्दन के नीचे तितली का टैटू बना अहम सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: युवती की गला काटकर हत्या, शरीर पर कई जगह मारे चाकू, गर्दन के नीचे तितली का टैटू बना अहम सुराग
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Tue, 28 Apr 2026 07:32 PM IST
विज्ञापन
सार
गांव रजापुर नौगांवा के पास रजबहे में करीब 21 साल की युवती का शव मिला। गला रेता गया था और शरीर पर कई जगह चाकू से वार के निशान हैं। पुलिस युवती के शव की पहचान करने में जुटी है।
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
कोतवाली मिर्जापुर के गांव रजापुर नौगांवा के पास रजबहे में सोमवार देर रात युवती का शव पड़ा मिला। युवती के शरीर पर धारदार हथियार के कई निशान मिले हैं। उसका गला भी रेता गया है। आशंका है कि युवती की हत्या कर शव को रजबहे में फेंक दिया गया। युवती की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। एसएसपी अभिनंदन सिंह ने भी मौका मुआयना किया।
Trending Videos
पुलिस के मुताबिक, युवती का शव पड़ा होने की सूचना स्थानीय लोगों ने दी। इसके बाद पुलिस वहां पहुंची और जांच शुरू की। बताया कि युवती की उम्र करीब 21 साल है। मृतका ने काले रंग के कपड़े पहने हैं। गर्दन के नीचे शरीर पर तितली का टैटू बना है। शरीर पर जगह-जगह चाकू से वार के निशान मिले हैं। इसके साथ ही किसी धारदार हथियार से गला कटा हुआ है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है। एसएसपी अभिनंदन सिंह, एसपी देहात मयंक पाठक, सीओ बेहट वैभव पांडे भी रात में ही मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इसके साथ ही लापता युवतियों की सूची से शव की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। युवती कौन है, वह नौगांवा रजबहे तक कैसे पहुंची और उसकी हत्या किन परिस्थितियों में की गई। रंजिश और प्रेम प्रसंग समेत सभी बिंदुओं को लेकर पुलिस जांच कर रही है।
ये बोले एसपी
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। कुछ लीड मिली है। जल्द ही पहचान कर ली जाएगी। पुलिस टीम जांच में लगी हुई है।
- मयंक पाठक, एसपी देहात
ये भी देखें...
Saharanpur: 'पापा ने मारी थी मम्मी की गर्दन पर बलकटी', 10 साल के बेटे ने दिया बयान, हत्यारे पति को मिली ये सजा
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। कुछ लीड मिली है। जल्द ही पहचान कर ली जाएगी। पुलिस टीम जांच में लगी हुई है।
- मयंक पाठक, एसपी देहात
ये भी देखें...
Saharanpur: 'पापा ने मारी थी मम्मी की गर्दन पर बलकटी', 10 साल के बेटे ने दिया बयान, हत्यारे पति को मिली ये सजा
