{"_id":"6a82c5409f9f3d37ad05cc20","slug":"saharanpur-miscreants-target-tubewells-of-eight-farmers-electrical-equipment-worth-lakhs-stolen-2026-08-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: आठ किसानों के नलकूपों पर बदमाशों का धावा, लाखों रुपये के विद्युत उपकरण चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: आठ किसानों के नलकूपों पर बदमाशों का धावा, लाखों रुपये के विद्युत उपकरण चोरी
Mon, 17 Aug 2026 01:55 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Mon, 17 Aug 2026 01:55 PM IST
सार
बड़गांव के जंगल में चोरों ने बीती रात किसानों के नलकूपों पर धावा बोल दिया। स्टार्टर, मोटर, केबल और कटआउट आदि चोरी कर लिए। इससे किसानों के नलकूप ठप हो गए हैं और सिंचाई का संकट गहरा गया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
नलकूपों पर चोरी के बाद पीड़ित किसान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर जिले के बड़गांव क्षेत्र में चोरों के गिरोह ने किसानों की नींद उड़ा दी है। रविवार रात बड़गांव कस्बे के जंगल में चोरों ने धावा बोलकर आठ किसानों के नलकूपों पर बने कमरों को निशाना बनाया और लाखों रुपये के बिजली उपकरण, जिनमें स्टार्टर मोटर, केबल और कटआउट शामिल हैं, चोरी कर लिए। इस घटना से किसानों में भारी रोष और दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
पीड़ितों में सोनू चौहान, कुलदीप, राजेंद्र, ऋषिपाल, गौतम, प्रदीप और अजब सिंह सहित कई अन्य किसान शामिल हैं। चोरों ने इन किसानों के नलकूपों से स्टार्टर, ऑपरेटर और केबल जैसे महत्वपूर्ण उपकरण चुरा लिए, जिससे उनके कृषि कार्य ठप पड़ गए हैं। किसानों ने बड़गांव थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद नलकूपों का दौरा किया और घटनास्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन
जांच अधिकारी एसआई संदीप सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा। हालांकि, पीड़ित किसानों का आरोप है कि रात के समय पुलिस गश्त प्रभावी न होने के कारण क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से नलकूपों से विद्युत उपकरण चोरी करने वाले गिरोह का तत्काल खुलासा करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन
इससे पूर्व शनिवार रात को भी बड़ोली नयागांव और मिर्जापुर क्षेत्र से लगभग 10 किसानों के नलकूपों से लाखों रुपये के बिजली उपकरण चोरी हुए थे। यह स्पष्ट है कि बड़गांव क्षेत्र में एक गिरोह सक्रिय है, जो किसानों के निजी नलकूपों को निशाना बना रहा है।