सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur Municipal Corporation lags behind in the state in tax and other recoveries.

Saharanpur News: टैक्स और अन्य वसूली में नगर निगम सहारनपुर प्रदेश में फिसड्डी

संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 22 Jun 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Saharanpur Municipal Corporation lags behind in the state in tax and other recoveries.
विज्ञापन
सहारनपुर। गृहकर एवं जलकर तथा अन्य प्रकार की वसूली में नगर निगम सहारनपुर इस वर्ष भी फिसड्डी रहा है। प्रदेश के 17 नगर निगमों में सहारनपुर 16वें स्थान पर है, जिससे इसकी स्थिति का साफ पता चलता है। इसकी वजह से नगर निगम को जो करोड़ों की ग्रांट आदि मिलनी थी वह नहीं मिल सकेगी।

नगर निकाय निदेशालय की ओर से विशेष सचिव नगर विकास अनुभाग को दो वित्तीय वर्षों में हुई आय की तुलनात्मक रिपोर्ट भेजी गई है। रिपोर्ट में वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रदेश के नगर निगमों द्वारा गृहकर एवं जलकर तथा अन्य प्रकार की आय और बीते वित्तीय वर्ष 2024-25 की आय का अंतर और उसमें हुई वृद्धि को प्रतिशत में दर्शाया गया है। दो नगर निगमों के खराब प्रदर्शन पर चिंता व्यक्त की है, जिनमें नगर निगम सहारनपुर और शाजहांपुर भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम सहारनपुर की वृद्धि 10 फीसदी, जबकि शाजहांपुर की वृद्धि सबसे कम तीन फीसदी है। बता दें कि जिन नगर निगमों की वृद्धि 12.5 फीसदी से कम है। उन्हें सरकार से अन्य प्रकार के फंड का लाभ नहीं मिल सकेगा। सीएम ग्रिड योजना के तहत चौथे चरण में करीब 20 करोड़ रुपये नगर निगम सहारनपुर को मिलने थे, लेकिन राजस्व विभाग की ढिलाई के चलते यह उम्मीद खत्म हो गई है।
विज्ञापन

------
वसूली करने वाले टॉप दस नगर निगम

नगर निगम-----वित्तीय वर्ष 2024-25---वित्तीय वर्ष 2025-26---वृद्धि (प्रतिशत में)
गोरखपुर-------108.72 करोड़--------216.66------------100
मथुरा वृंदावन----90.24-------------149.75------------66
वाराणसी--------253.75------------415.54-----------64
बरेली----------110.57------------167.26-----------51
झांसी----------87.11-------------118.53------------36
आगरा---------291.97------------396.68------------33
मुरादाबाद-------118.51------------157.65------------30
मेरठ----------158.08-------------205.44-----------28
कानपुर--------655.35-------------840.75-----------28
अलीगढ़--------146.79------------187.32------------28
------
नगर निगम सहारनपुर की स्थिति
नगर निगम सहारनपुर ने बीते वर्ष कुल 64.32 करोड़ रुपये की वसूली की थी। इनमें 36.81 करोड़ रुपये गृहकर एवं जलकर से आए थे, जबकि 27.51 करोड़ रुपये करेत्तर यानी अन्य स्रोत से प्राप्त हुए। इस वर्ष यानी 2025-26 में सहारनपुर नगर निगम ने 70.62 करोड़ की वसूली की। इनमें गृहकर एवं जलकर के रूप में 40.47 करोड़ रुपये और करेत्तर के रूप में 30.15 करोड़ रुपये वसूल किए। यानी बीते वर्ष से मात्र 10 फीसदी अधिक।
------
वसूली में पहले भी पिछड़ चुका
शासन ने अप्रैल 2024 से दिसंबर 2024 तक की आंकड़ा जारी किया था, जिसमें नगर निगम प्रदेश के 17 नगर निगमों में फिसड्डी रहा था। आंकड़े के अनुसार कुल भवनों में से मात्र 24 फीसदी भवनों से गृहकर, 29 फीसदी कनेक्शनों से जलकर और 43 फीसदी कनेक्शनों से सीवर कर वसूला गया था।
------
गृहकर एवं जलकर तथा अन्य वसूली कम होने के कई व्यावहारिक कारण रहे हैं। इस संबंध में शासन में बात चल रही है। प्रयास यही है कि सहारनपुर को मिलने वाली ग्रांट आदि रुके नहीं।
- शिपू गिरि, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed