सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur Murder Mystery: Woman from Khekra found dead in canal, killed after being called to a party

Saharanpur: बागपत की थी रजबहे में मिली युवती, पार्टी के बहाने बुलाया, फिर चाकू से हत्या कर फेंका था शव

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 30 Apr 2026 01:59 PM IST
विज्ञापन
सार

सहारनपुर के मिर्जापुर क्षेत्र के नौगांवा गांव के पास रजबहे में मिली युवती के शव की पहचान खेकड़ा निवासी 22 वर्षीय युवती के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि पार्टी के बहाने बुलाकर चाकू से हत्या कर शव रजबहे में फेंक दिया गया।

Saharanpur Murder Mystery: Woman from Khekra found dead in canal, killed after being called to a party
युवती का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

सहारनपुर जनपद मिर्जापुर कोतवाली क्षेत्र के गांव नौगांवा के पास रजबहे में मिली युवती के शव की पहचान हो गई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतका बागपत जिले के खेकड़ा स्थित एनबीसीसी कॉलोनी की रहने वाली थी। शुरुआती जांच में अवैध संबंधों के चलते हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि युवती को पार्टी के बहाने बुलाकर उसकी हत्या कर दी गई और शव को रजबहे में फेंक दिया गया।

Trending Videos


सोमवार रात मिला था युवती का शव
पुलिस के अनुसार सोमवार रात गांव नौगांवा के पास रजबहे में करीब 22 वर्षीय युवती का शव मिला था। युवती ने काले रंग के कपड़े पहन रखे थे। सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। मौके पर पहुंचे अधिकारियों में अभिनंदन सिंह, मयंक पाठक और एसएन वैभव पांडे शामिल रहे। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सेंट्रल मार्केट में हंगामा: नोटिस चिपकाने पहुंची आवास विकास टीम का विरोध, महिलाओं ने लगाए नारे-वापस जाओ

शरीर पर चाकू के वार और गला रेता हुआ मिला
जांच के दौरान युवती के शरीर पर चाकू से वार किए जाने के कई निशान मिले। साथ ही उसका गला किसी धारदार हथियार से रेता गया था। शुरुआत में युवती की पहचान नहीं हो सकी थी, लेकिन उसकी गर्दन के नीचे बने तितली के टैटू के आधार पर पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई और आखिरकार परिजनों तक पहुंच गई।

फार्म हाउस में काम करने वालों से पूछताछ
पुलिस ने आसपास के फार्म हाउसों में काम करने वाले कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि इसी कड़ी से हत्या की पूरी साजिश का खुलासा हो सकता है। हालांकि पुलिस अभी आधिकारिक तौर पर कुछ भी कहने से बच रही है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस सनसनीखेज हत्या मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed