{"_id":"6977641337bf506c5303cabe","slug":"saharanpur-two-killed-including-a-woman-in-separate-road-accidents-one-injured-2026-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident In Saharanpur: दो अलग-अलग सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident In Saharanpur: दो अलग-अलग सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत, एक घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Mon, 26 Jan 2026 08:32 PM IST
विज्ञापन
सार
सहारनपुर के अंबेहटा क्षेत्र में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति और एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हुआ है। पुलिस ने मामले की कार्रवाई शुरू कर दी है।
सड़क हादसा।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
सहारनपुर में अंबेहटा क्षेत्र के दैदपुरा गांव के पास सोमवार को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में अंबेहटा निवासी सरदार सुरेन्द्र सिंह उर्फ सोढी (55) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक सवार इस्लामनगर निवासी आसिफ गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार सुरेन्द्र सिंह बाइक से इस्लामनगर की ओर जा रहे थे, तभी सामने से आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है, वहीं घायल आसिफ को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया है।
खड़ी ट्रॉली से टकराया टैम्पो, महिला की गई जान
दूसरी घटना रविवार रात चापरचीडी गांव के पास हुई, जहां सड़क किनारे खड़ी ट्रॉली से एक टैम्पो जा टकराया। हादसे में नगर पंचायत सभासद मुसर्रत की भाभी साबिया (45) गंभीर रूप से घायल हो गईं।
साबिया अपने पति अशरफ के साथ टैम्पो से अंबेहटा आ रही थीं। हादसे के बाद उन्हें स्थानीय चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव को उनके मायके घोगरा गांव ले गए।
Trending Videos