फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Youths on a motorcycle rammed into a woman's scooter, causing her death; she was due to get engage

Saharanpur: छेड़छाड़ करते शोहदों ने बाइक से स्कूटी में मारी टक्कर, युवती की मौत; अगले माह होनी थी सगाई

Wed, 29 Jul 2026 11:12 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Mohd Mustakim Updated Wed, 29 Jul 2026 11:12 PM IST
सार

देवबंद के मोहल्ला पठानपुरा निवासी शुमाइला मेडिकल कॉलेज में काम करती थी। सहकर्मी महिला के साथ घर लौट रही थी। रास्ते में पीछे करते मनचलों ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
Saharanpur: Youths on a motorcycle rammed into a woman's scooter, causing her death; she was due to get engage
मृतका के घर पहुंची पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शोहदों की बाइक की टक्कर से घायल स्कूटी सवार शुमाइला (22) की इलाज के दौरान मौत हो गई। 19 अगस्त को मृतका की सगाई होनी थी। पुलिस ने अज्ञात में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों का आरोप है कि बाइक सवार काफी दिनों से बेटी के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे।
विज्ञापन

 

नगर के मोहल्ला पठानपुरा निवासी असलम की बेटी शुमाइला करंजाली मार्ग स्थित मेडिकल कॉलेज में काम करती थी। 24 जुलाई को वह मोहल्ला किला निवासी महिला सहकर्मी के साथ ई-स्कूटी पर सवार होकर घर लौट रही थी। इस दौरान पीछे से आई तेज गति बाइक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इसमें शुमाइला समेत दोनों घायल हो गई थीं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल शुमाइला को परिजनों ने पहले मुजफ्फरनगर अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया। लेकिन नाजुक हालत के चलते वहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया था। बुधवार को उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
 
विज्ञापन

मृतका के घर पहुंची पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जांच अधिकारी संदीप का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। 
 

वहीं, मृतका के दादा खलील खान ने बताया कि बाइक सवार युवक पिछले काफी समय से उनके साथ छेड़छाड कर रहे थे। इसका जिक्र शुमाइला ने अपनी बहन से किया था। लेकिन रोकटोक की आशंका के चलते माता-पिता को इसकी जानकारी नहीं दी। खलील खान ने बताया कि शुमाइला की 19 अगस्त को सगाई होनी थी और 22 दिसंबर को उसकी बरात आनी थी। परिवार सगाई और शादी की तैयारियों में लगा हुआ था।

ये भी देखें...
Muzaffarnagar: किशोरी से किया दुष्कर्म, फिर कर ली शादी, कोर्ट ने पति को दी 10 साल की सजा, फैसले में ये लिखा...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed