{"_id":"69f107b0d5332810a904b8f8","slug":"samarth-portal-not-ready-registration-for-undergraduate-programs-will-have-to-wait-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-174323-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: समर्थ पोर्टल नहीं तैयार, स्नातक में पंजीकरण के लिए करना होगा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: समर्थ पोर्टल नहीं तैयार, स्नातक में पंजीकरण के लिए करना होगा इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 29 Apr 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। स्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों में प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल तैयार नहीं है। मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय ने मेल भी भेजी है। ऐसे में प्रवेश के लिए पंजीकरण खुलने का अभी इंतजार करना होगा।
यूपी बोर्ड 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी हो चुका है। जनपद में करीब 32 हजार विद्यार्थियों ने सफलता पाई है, लेकिन अभी तक मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू नहीं कर सका है, जबकि 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों ने आगे की पढ़ाई के लिए भागदौड़ शुरू कर दी है, जो लोग जनपद नहीं छोड़ सकते, उन्हें मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय के पंजीकरण खुलने का इंतजार है, लेकिन अभी समर्थ पोर्टल की पेच फंसा है।
विश्वविद्यालय के प्रवेश समन्वयक प्रो. संजय गुप्ता ने बताया कि विश्वविद्यालय ने अपने स्तर से सभी तैयारी पूरी कर ली हैं, लेकिन अभी तक समर्थ पोर्टल की अनुमति नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि एनसीसी, एनएसएस आदि वाले विद्यार्थियों को प्रवेश में कुछ प्रतिशत की छूट रहती है, जिससे उन्हें मेरिट में आने में आसानी रहती है, लेकिन समर्थ पोर्टल पर एनसीसी, एनएसएस आदि का विकल्प शो नहीं हो रहा है। यदि पंजीकरण शुरू करते हैं तो ऐसे अभ्यर्थियों को लाभ नहीं मिल सकेगा। इसीलिए अभी तक पंजीकरण नहीं खोले जा सके हैं। उन्होंने बताया कि समर्थ पोर्टल को अपडेट करने के लिए शासन को मेल की गई है। जैसे ही पोर्टल तैयार होगा पंजीकरण तुरंत खोल दिए जाएंगे।
-- -- --
परीक्षा फॉर्म भरने की आज अंतिम तिथि
स्नातक, स्नातकोत्तर और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की सत्र 2025-26 की दूसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं चार मई से शुरू होना प्रस्तावित है, लेकिन कई विद्यार्थियों ने अभी तक परीक्षा फॉर्म नहीं भरा है। इसलिए विश्वविद्यालय ने परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 27 से बढ़ाकर 29 अप्रैल की है। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि विद्यार्थी बिना लेट फीस के 29 अप्रैल तक फॉर्म भर सकते हैं। इस संबंध में सभी महाविद्यालयों और संस्थानों से अपील की गई है कि वह शत प्रतिशत विद्यार्थियों के परीक्षा फॉर्म भरवाने में सहयोग करें, जिससे कि परीक्षा निर्धारित तिथि से शुरू कराई जा सके।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X