{"_id":"69f10812a326ceae8206ccab","slug":"the-daughter-wedding-procession-arrived-and-the-power-went-out-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-174316-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: घर आई थी बेटी की बरात, गुल हो गई बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: घर आई थी बेटी की बरात, गुल हो गई बिजली
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 29 Apr 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गंगोह। मोहल्ला मखदूमजहां की महिलाओं ने बिजलीघर पहुंचकर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने विद्युत निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दरी बिछाकर धरना दिया और स्मार्ट मीटर बदलकर पुराने मीटर दोबारा लगाने की मांग उठाई।
सरिता, नीतू, सुमन, कविता, मुन्नी, रेखा, सामो, निर्मला आदि प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिलों में अचानक भारी बढ़ोतरी हुई है। उनका कहना था कि पहले जहां मासिक बिल 600 से 700 रुपये तक आता था, वहीं अब यह बढ़कर करीब दो हजार रुपये तक पहुंच रहा है, जिससे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। महिलाओं ने एक परिवार का उदाहरण देते हुए बताया कि सोमवार को घर में बेटी की बरात आई हुई थी, तभी अचानक बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। रिचार्ज करने के बाद भी काफी देर तक भागदौड़ के बाद सप्लाई बहाल हो सकी, जिससे परिवार को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।
आक्रोशित महिलाएं उपखंड अधिकारी अंकुश वर्मा के कार्यालय पहुंचीं और वहां भी नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। धरने को समर्थन देने पहुंचे पूर्व सभासद दानिश कुरैशी ने भी स्मार्ट मीटर व्यवस्था पर सवाल उठाए। स्थिति तनावपूर्ण होने पर पुलिस को बुलाना पड़ा। कस्बा इंचार्ज आजाद सिंह ने मौके पर पहुंचकर महिलाओं को शांत कराया। बाद में महिलाओं ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X