सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dribble, Pass, and Goal: Female Footballers Are Sweating It Out Intensely.

Saharanpur News: ड्रिबल, पास और गोल, बालिका फुटबालर बहा रही जमकर पसीना

संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 29 Apr 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Dribble, Pass, and Goal: Female Footballers Are Sweating It Out Intensely.
विज्ञापन
सहारनपुर। ड्रिबल, पास और गोल। स्टेडियम में प्रशिक्षण के दौरान यह शब्द महिला फुटबालरों के मुंह से सुनाई दे रहे हैं। पुरुषों के वर्चस्व वाले खेल में अब बेटियां भी जमकर पसीना बहा रही हैं। उनका सपना है कि वे भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मैच खेलकर जिले और देश का नाम रोशन करें।
Trending Videos




सहारनपुर फुटबाल एसोसिएशन के सचिव एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रहे समीर ने बताया कि पिछले वर्षों से जिले में बालिका फुटबाल में कोई खास प्रगति नहीं हुई है। बालिकाएं भी इस खेल में आगे नहीं आती थीं, लेकिन कुछ समय से इसमें परिवर्तन आया है। स्टेडियम में बालिका खिलाड़ी भी जमकर अभ्यास कर रही हैं। फिलहाल तो इनकी संख्या आठ से दस है, लेकिन जल्द ही यह भी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कुछ बालिकाएं एसोसिएशन के उपाध्यक्ष आशीष कुमार के नेतृत्व में भी प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आगामी महीनों में जल्द ही एक जिला स्तरीय बालिका फुटबाल प्रतियोगिता भी आयोजित कराई जाएगी। खिलाड़ियों में उत्साह और खेल की बारीकियां सीखने की लगन है। कई खिलाड़ी सरसावा कस्बे से भी प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए रोजाना स्टेडियम आती हैं। उन्होंने कहा कि बालिकाओं को इस खेल में आगे लाने के लिए अभियान भी चलाया जाएगा।



- बोली खिलाड़ी


- एयरफोर्स स्कूल सरसावा की खिलाड़ी देवांगी ने बताया कि बचपन से ही मुझे फुटबाल खेलने का शौक था, जो अब खेल में बदल गया है। मेरा सपना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने का है।

- पिहू पंवार ने बताया कि मैं सरसावा से प्रतिदिन स्टेडियम आकर अभ्यास करती हूं। मेरे आदर्श खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं और उन्हीं से प्रेरित होकर मैंने फुटबाल खेलना शुरू किया। मेरा लक्ष्य राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करना है।

- पायल ने बताया कि बचपन से ही फुटबाल का शौक है, लेकिन उचित मार्गदर्शन नहीं मिलने के कारण मैं निराश थी। स्टेडियम आने के बाद प्रशिक्षण प्राप्त कर मेरे अंदर नई उम्मीद जगी है।

- अलीना ने बताया कि मैं कई बार राज्य स्तर पर प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुकी हूं। बालिकाओं में बढ़ती रुचि से टीम भावना और आत्मविश्वास दोनों मजबूत होंगे, जिससे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed